Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जीतू पटवारी के समक्ष आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
bhopal,  Aam Aadmi Party ,Jitu Patwari

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी की उपस्थिति में शनिवार काे टीकमगढ़ के आप पार्टी के पदाधिकारियों सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता यादवेन्द्र सिंह, किरन अहिरवार के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।   पटवारी ने आप पार्टी से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये जितेन्द्र जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और पार्टी सदस्यता फार्म भरवाकर पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस मौके पर फूलसिंह बरैया, धर्मेन्द्र जैन भी मंचासीन थे।   

 

 

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि टीकमगढ़ आप पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, डॉ. विजय कुमार अहिरवार, नितिन जैन, राजकुमार जैन, सियाराम रजक, साकिर खान, अजीत खान, अनार खान सहित सैकड़ों आप पार्टी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने इस अवसर पर संचालन करते हुये कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये कार्यकर्ताओं के सदस्यता फार्म भरवाये। इस अवसर पर मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रवक्तागण संतोष सिंह परिहार, अभिनव बरोलिया, अमित शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat 21 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.