Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अमरगढ़ वाटरफाल में जलस्तर बढ़ने से फंसे पांच लोग
sehore, Minister Prahlad Patel, health deteriorated

सीहोर । जिले के बुदनी तहसील के अंतर्गत आने वाले अमरगढ़ जलप्रपात में घूमने आए पांच लोग रविवार शाम जलस्तर बढ़ने से वहीं फंस गए, जिन्हें बचाने के लिए एसटीएफ का दल पहुंचा और देर रात कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बचाया जा सका।

 

 

 

जानकारी अनुसार भोपाल के एयरपोर्ट रोड निवासी अशोक महेश्वरी रविवार को अपने परिवार के पांच लोगों के साथ पिकनिक मनाने के लिए अमरगढ़ वाटरफाल पहुंचे थे, लेकिन अचानक करीब 5 बजे झरने में पानी बड़ा और यह पांचो लोग फंस गए। वाटरफाल में एक स्थान ऐसा है जहां जल स्तर बढ़ने पर वह टापू का रूप धारण कर लेता है और मौजूद लोग चारों तरफ से घिर जाते हैं। जहां से उनका निकलना मुश्किल होता है और इसकी हुई एकमात्र उपाय बचाव का रहता है यह पांचों लोग झरने में फंसने की सूचना स्थानिक प्रशासन को दी गई और इसके बाद एसडीआरएफ के दो दल मौके पर रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे, लेकिन जल स्तर कम होने का इंतजार टीम कर रही थी, ताकि फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया जा सके।

 

 

 

मौके पर पहुंची एडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम ने रात करीब 10 बजे सभी का रेस्क्यू कर लिया। परिवार को निकालने के लिए दोनों ओर ट्रैक्टर से रस्सी बांधी गई। फिर रस्सी के सहारे सभी को बाहर निकाला गया। परिवार के सदस्य जैसे ही बाहर निकले, उनके चेहरे खिल उठे। उन्होंने रेस्क्यू टीम को थैंक्यू कहा।

 

 

 

शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वास्कले ने बताया कि भोपाल के एयरपोर्ट रोड के पास रहने वाले अशोक माहेश्वरी अपने माता-पिता, पत्नी और भाई के साथ अमरगढ़ झरने पर पहुंचे थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेंजर महिपाल सिंह ने बताया कि जहां ये लोग फंसे थे, वह टापू था। दोनों तरफ पानी था। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

 

MadhyaBharat 22 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.