Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू
raipur, Monsoon session , Chhattisgarh Assembly

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज साेमवार 22 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 26 जुलाई तक चलेगा जिसमें 5 बैठकें हाेंगी। सदन में विपक्ष में बैठी कांग्रेस भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार को शिक्षा , कानून, स्वास्थ्य व्यवस्था, नक्सल समस्या और आदिवासी हितों समेत अन्य मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। वहीं  सत्ता पक्ष पिछली कांग्रेस की भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार को विभिन्न योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में है। 

 

मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत चार  पूर्व विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं सत्र के पहले दिन बलौदाबाजार हिंसा पर विपक्ष स्थगन लाएगा। 

 

मानसून सत्र में पांच महत्वपूर्ण बैठकें होंगी, जिसमें वित्तीय और शासकीय काम निपटाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे। सीएम साय स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत रायपुर जिले के स्कूलों में शिक्षकों के लिए पदों की पूर्ति से जुड़े सवाल के उत्तर देंगे। वन मंत्री कश्यप विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर में तेंदूपत्ता संग्राहकों को देय बीमा राशि से जुड़े सवाल के उत्तर देंगे। वहीं विधायक भावना बोहरा और अजय चंद्राकर कबीरधाम जिले में हुए किसान की हत्या को लेकर गृहमंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे। विधायक हर्षिता बघेल राजनांदगांव जिले में सड़कों की स्वीकृति के बाद भी टेंडर ओपन नहीं किए जाने को लेकर मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगी। इस बार विधायकों के लिए ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन ध्यानाकर्षण और स्थगन की सूचना देने की सुविधा रखी गई है। ध्यानाकर्षण की ऑनलाइन सूचना दो घंटे पहले तक दी जा सकेगी। हालांकि इसकी जानकारी ऑफलाइन भी देनी होगी। उल्लेखानीय है कि विधानसभा के 90 प्रतिशत सदस्य ऑनलाइन ही प्रश्न पूछ रहे हैं। 

 

MadhyaBharat 22 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.