Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
जलती चिता से निकाला विवाहिता का शव
rajgarh, Married woman, dead body

राजगढ़ । कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम टांडीखुर्द में 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई,। जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना जानकारी दिए उसके शव का अंतिम संस्कार करने की काेशिश की। तभी सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पुलिस को लेकर शमशान पहुंचे और अधजले शव को चिता से निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मृतिका का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की है, जिसमें पोस्टमार्टम के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस के अनुसार बीते रोज टांडीखुर्द निवासी रीनाबाई (23)पत्नी मिथुन तंवर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जो चार माह की गर्भवती थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना जानकारी दिए ही उसके शव को जलाने का प्रयास किया, तभी मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिली तो वह पुलिसबल के साथ शमशानघाट पहुंची और जलती चिता से अधजले शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि पांच साल पहले उसकी शादी टांडीखुर्द निवासी मिथुन तंवर से हुई, जिससे उसकी डेढ़ साल की एक बेटी है। मृतक के पिता लक्ष्मणपुरा निवासी रामप्रसाद तंवर ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग पैसों की डिमांड करते हुए उसे परेशान करते थे, साथ ही कहा कि गांव के एक रिश्तेदार ने सूचना दी कि तुम्हारी बेटी के हाथ-पैर काटकर हत्या कर दी है और उसकी चिता को जलाया जा रहा है। थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

MadhyaBharat 23 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.