Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
इंदौर से रीवा जा रही यात्रियाें से भरी बस पलटी
sagar,Bus full of passengers, overturned

सागर । सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में साेमवार देर रात एक यात्री बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घायल यात्री की शिकायत पर पुलिस ने बस ड्राइवर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

जानकारी अनुसार बस क्रमांक एमपी 19 पी 2856 इंदौर से रीवा तक चलती है। मंगलवार काे बस यात्रियाें काे लेकर रवाना हुई थी। इस दाैरान देर रात 

 

करीब डेढ़ बजे सागर की ओर आते समय करीब भापेल में पुल के पास बस अनियंत्रित अचानक पलट गई। बस के पलटते ही गहरी नींद में सो रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जैसे-तैसे यात्रियों ने बस में अपने आप को संभाला। हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। मौके पर मोतीनगर से एएसआई राकेश भट्ट, प्रधान आरक्षक अनिल प्रभाकर सहित अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे और घायलों का बमुश्किल बस से बाहर निकाला। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को बस से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बस में अधिकांश यात्री मजदूर थे, जो इंदौर, भोपाल से मजदूरी कर सीधी बैढ़न तक जा रहे थे। दलपतपुर चौकी क्षेत्र के खटोरा कलां निवासी प्रद्युम पिता भैयालाल अहिरवार ने बताया कि बस चालक तेज व लापरवाही पूर्वक चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे के समय बस में तीस से अधिक यात्री सवार थे।

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 23 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.