Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कमलनाथ ने केन्द्र सरकार के बजट काे बताया दृष्टिहीन
bhopal, Kamal Nath ,budget blind

भाेपाल । केंद्र में मोदी सरकार का मंगलवार काे वित्त बजट पेश होने पर मध्य प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार जहां इस बजट में सभी वर्गों के लिए बेहतर बता रही है, वहीं विपक्ष के बड़े नेता ने सरकार को युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा याद दिलाया।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने माेदी सरकार के बजट काे 'झूठ का बजट' बताया है। उन्हाेंने कहा कि 'मोदी सरकार का इतिहास बताता है कि 2 करोड़ रोजगार देकर सत्ता में आए थे, आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा बेरोजगार देश बन रहा है। जीतू पटवारी ने आगे कहा, "अब सरकार इस बजट में चार करोड़ रोजगार की बात कर रही है।  यानी यानी डबल इंजन की सरकार अब दोगुना झूठ बोल रही है।

 

 

 

वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी केन्द्र सरकार के बजट काे दृष्टिहीन बताया है। उन्हाेंने कहा कि यह दिशाहीन सरकार का दृष्टिहीन बजट है। केंद्र सरकार का आज पेश हुआ बजट जनता को कोई बुनियादी राहत देने के बजाय झुनझुना पकड़ाने वाला दिख रहा है। रोज़गार और आयकर छूट के बारे में जो घोषणाएँ की गई हैं, वह आँख में धूल झोंकने वाली हैं। इनकम टैक्स स्लैब में जो बदलाव किया गया है, वह नाकाफी है और बढ़ती हुई महँगाई के सामने कुछ भी नहीं है।

 

 

 

कमलनाथ ने आगे कहा कि देश के युवा पक्की नौकरी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और बेरोज़गारी का स्तर आसमान पर पहुँच गया है लेकिन केंद्र सरकार ने स्थायी नौकरी के बारे में कोई बात नहीं की। केंद्र सरकार में ख़ाली पड़े पदों को भरने के बारे में भी वित्त मंत्री ने कोई घोषणा नहीं की। सबसे दुखी करने वाली बात यह है कि अन्नदाता किसानों को लेकर सरकार ने बजट में कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की है। कहाँ तो 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी की जानी थी और कहाँ 2024 के बजट में भी किसानों को हाशिये पर रखा गया है। इस बजट से आम जनता को निराशा हुई है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 23 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.