Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आंगनबाड़ी में पढ़ने गए मासूम का शव एक दिन बाद बरामद
raipur ,  innocent Naitik Sinha,  recovered

बालोद /रायपुर ।बालोद जिले के ग्राम भेड़ी में ग्राम पंचायत से लगे आंगनबाड़ी में पढ़ने गए 3 साल के मासूम नैतिक सिन्हा का शव आज बुधावार काे बरामद कर लिया गया है।मंगलवार को आंगनबाड़ी के बाहर बच्‍चों के साथ खेलते-खेलते वह पास के नाले में बह गया था । घटना के लगभग 21 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने मासूम के शव को ग्राम बड़गांव के नाले के पास झाड़ियों में बरामद किया है।परिजनों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की लापरवाही से मासूम बच्चे के नाले में बहने का आरोप लगाया है।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्‍लॉक के ग्राम भेड़ी में आंगनबाड़ी में पढ़ने गए कुछ बच्चे बाहर

 

खेल रहे थे।समीप ही चार फीट का एक नाला था।खेलते-खेलते नैतिक सिन्हा(3 साल) पिता वासुदेव सिन्हा नाले के तेज बहाव में बह गया।खबर मिलते ही मौके पर पहुंची डौंडीलोहारा एसडीएम पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बच्चे की काफी तलाश की।काफी तलाश के बाद आज बुधवार को सुबह ग्राम बड़गांव के नाले के पास मासूम नैतिक का शव बरामद किया है।इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोककर बुरा हाल है।

 

 

 

डौंडीलोहारा पुलिस भी अब मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का बयान लेकर विवेचना कर रही है। वहीं इतने बड़े नाले को ऐसे खुला छोड़ने के मामले में भी लोग आक्रोशित हैं ।कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने मामले में जांच समिति गठित की है।डौंडीलोहारा एसडीएम को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। अन्य सदस्य एसडीओपी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव गठित जांच समिति का हिस्सा होंगे। 3 दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

 

MadhyaBharat 24 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.