Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हाथियाें के दल ने घर में ताेड़फाेड़ कर साे रहे दाे सगे भाइयाें काे उतारा माैत के घाट
raipur,  group of elephants vandalized , two living brothers

जशपुर/रायपुर । जशपुर जिले में शुक्रवार रात तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई में हाथियों के दल ने एक घर को तोड़ दिया और घर में सो रहे दो सगे भाइयों को पटक-पटककर मार डाला। परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवाें काे कब्जे में लेकर शनिवार सुबह पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 

 

जानकारी के अनुसार तपकरा के ग्राम केरसई गांव में शुक्रवार रात पांच हाथियों का दल गांव में पहुंचा। इस दौरान उत्पात मचाते हुए हाथियों के दल ने एक घर काे ताेड़ दिया और घर में साे रहे दाे सगे भाई काेकड़े (45 वर्ष) और पड़वा पर हमला कर मार डाला। दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम पसर गया है। मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माैके पर जशपुर डीएफआे जितेन्द्र उपाध्याय भी रहे। वहीं वन विभाग के द्वारा लगातार लाेगाें काे हाथीयाें से दूर रहने की सलाह दी जा रही है और आसपास के सभी गांवाें में मुनादी करवाया जा रहा है।

 

 

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले में नाै हाथियों का दल मौजूद है, जिनमें से पांच हाथियों का दल पिछले कई दिनों से तपकरा वन परिक्षेत्र में डेरा जमाए हुए है। जबकि चार हाथियों का समूह कांसाबेल के आसपास विचरण कर रहा है। दोनों हाथियों के दल लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में घुसकर ग्रामीणों के घर तोड़ रहे हैं और फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 27 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.