Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट की खदान में बारिश के दाैरान आए मलबे में दबकर मैनेजर की माैत
korba, Manager dies ,Project mine

कोरबा । साऊथ इस्टर्न कोलफिल्ड इस्टर्न लिमिटेड (एसईसीएल) की कुसमुंडा कोयला खदान में बारिश के दौरान पानी व मलबे में दबकर एक अंडर मैनेजर की मौत हो गई। रविवार सुबह रेस्क्यू टीम ने मैनेजर का शव निकाला। वहीं चार अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सैलाब की तीव्रता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि लोहे का बना रेस्ट सेल्टर भी उखड़कर मलबे में दब गया।

 

एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनिष चंद्रा ने बताया कि देश के दूसरे सबसे बड़े कुसमुंडा कोयला खदान में यह दर्दनाक हादसा शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे हुआ था। उस समय तेज वर्षा हो रही थी। जनरल शिफ्ट के अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी में थे। खदान के वीरान स्थल गोदवरी फेस में भारी वर्षा की वजह से शिफ्ट इंचार्ज व अंडर मैनेजर जितेंद्र कुमार नागरकर , माइनिंग सरदार धरमसिंह व चार अन्य कर्मचारी फंस गए। यह लोग बारिश से बचने के लिए खदान के अंदर लोहे के स्ट्रक्चर के रेस्ट सेल्टर में सभी शरण लिए हुए थे।

 

 

 

उन्होंने बताया कि तभी अचानक रेस्ट सेल्टर के पीछे ओवरबर्डन खदान के मिट्टी निकासी का टीला के ऊपर से पानी के साथ मलबे का सैलाब फूट पड़ा। रेस्ट सेल्टर में मौजूद छह में चार कर्मचारी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई लेकिन अंडर मैनेजर नागरकर का गमबूट कीचड़ में फंस गया और वह भाग नहीं सके। देखते ही देखते मलबे में दब गए। धरमसिंह भी सुरक्षित स्थल की ओर भागे पर लेकिन वह भी कमर तक मलबे में दब गया। किसी तरह वह बाहर निकला तब तक उसकी हालत खराब हो चुकी थी। चूंकि इस स्थल पर कर्मचारियों का आना जाना कम होता है इस वहज से इस घटना की जानकारी तब हुई जब कुछ कर्मचारियों ने माइनिंग सरदार धरमसिंह को बेहोश अवस्था में देखा।तब वहां के लोगों को हादसे की जानकारी हुई। इससे खदान के अंदर खलबली मच गई। सबसे पहले धरमसिंह को गेवरा के विभागीय अस्पताल भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल बिलासपुर भेज दिया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

 

 

 

घटना की खबर मिलते ही एसईसीएल के शीर्ष अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। एसईसीएल के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन व पुलिस के अफसरों को भी जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद कुसमुंडा थाना पुलिस व पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शनिवार शाम को राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) व एसइसीएल की विभागीय रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और मलबे में दबे अधिकारी नागरकर को निकालने की कोशिशें शुरू हुई लेकिन घटनास्थल पर अंधेरा होने पर फ्लडलाइट के वाहन मौके पर बुलाए गए पर लेकिन पर्याप्त रोशनी के अभाव में रेस्क्यू टीम को दिक्कताें का सामना करना पड़ा। घटनास्थल तक वाहन पहुंचाने के लिए मार्ग तैयार किए जाने काम शुरू किया गया। इसके बाद रविवार सुबह 7.30 बजे रेस्क्यू टीम ने अंडर मैनेजर नागरकर के शव काे बाहर निकाला।

 

 

 

कुसमुंडा खदान के ओव्हर बर्डन का काम गोदावरी नामक निजी कंपनी को दिया गया है। बारिशा के दाैरान ओव्हर बर्डन के काम का निरीक्षण करने जितेंद्र नागरकर समेत कई कर्मचारी अंदर गए थे। खदान में काम करने के दाैरान सुरक्षात्मक कोई कदम न उठाने काे लेकर कर्मियाें में राेष है।

 

MadhyaBharat 28 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.