Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रिश्वत लेने वाला पटवारी रंगे हाथाें गिरफ्तार
shajapur, Patwari taking bribe, arrested red handed

शाजापुर । मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में साेमवार काे उज्जैन लाेकायुक्त टीम ने शाजापुर जिले में जमीन का बंटवारा कर पावती बनाने के नाम पर एक पटवारी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथाें पकड़ा है। लोकायुक्त टीम द्वारा मौके पर कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

जानकारी अनुसार फरियादी किसान प्रेम सिंह गुर्जर ने लाेकायुक्त काे शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके पिताजी शंकर सिंह गुर्जर और चाचा भगवान सिंह गुर्जर की 13 एकड़ जमीन का अलग-अलग बंटवारा कर अलग-अलग पावती बनाने के लिए पटवारी शाहिद शाह हल्का नंबर 26 तहसील शाजापुर जिला शाजापुर द्वारा 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। जांच उपरांत शिकायत सही पाये जाने पर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को पटवारी को रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार रुपये लेते पकड़ा है। आरोपित पटवारी शाहिद शाह हल्का नंबर 26 तहसील शाजापुर ने आवेदक को पांच हजार रुपये लेकर बुलाया था। आवेदक के पैसे देते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा लिया। लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा के निर्देशन में बसंत श्रीवास्तव डीएसपी लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई काे अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 29 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.