Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में हर गरीब को आवास के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध : शिवराज सिंह चौहान
new delhi, Modi government , Shivraj Singh Chauhan

नई दिल्ली । ग्रामीण विकास के विविध विषयों पर सार्थक चर्चा के दाैरान एक बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर गरीब को आवास आैर सड़कों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य के जनहितैषी कार्यों को केंद्र व राज्य सरकार मिलकर पूरा करेगी। साेमवार काे यह बैठक कृषि भवन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आैर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की माैजूदगी में हुई। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दी।

 

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना सहित अन्य विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस माैके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य के सभी गरीबों के मकान अवश्य बनाए जाएंगे। कोई भी गरीब भाई-बहन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास से वंचित नहीं रहेंगे।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जनहितकारी योजनाओं के अंतर्गत राज्य शासन को पहले से पर्याप्त धनराशि दे रही है, वर्तमान राज्य सरकार इस संबंध में गंभीरता से काम करते हुए धनराशि का सदुपयोग करेगी। छत्तीसगढ़ के दूरदराज के अंचल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कें बनाने के लिए भी केंद्र सरकार तत्परता से काम कर रही है।

 

केंद्रीय मंत्री ने चौहान ने कहा कि राज्य सरकार के साथ मिलकर ग्रामीण सड़कों के प्रस्तावों पर तेजी से काम करने हेतु भी केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। बैठक में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेष कुमार सिंह सहित केंद्र व राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 29 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.