Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
घर में मिली मां-बेटी की अधजली लाश
balodabazar, Half-burnt bodies , mother and daughter

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले के कसडाेल थानांतर्गत भदरा गांव के एक घर में मां और बेटी की अधजली लाश मिली है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर पहुंची है।

 

 

जानकारी के अनुसार साेमवार सुबह कसडोल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भदरा में मां संतोषी (44 वर्ष) और ममता (16 वर्ष) की लाश उनके ही घर में पड़ी हुई है। घटना की सूचना पर तत्काल कसडोल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा घटना स्थल पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए हैं। वहीं मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है।

 

एसडीओपी कसडोल ने बताया कि मां-बेटी की अधजली लाश मिली है। शरीर में चोट के निशान भी हैं। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जिनके आने के बाद मामले की जांच में तेजी आएगी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आगे बताया कि मां और बेटी दोनों घर में अकेली रहती थीं। मृतिका के भाई ने जब आज फोन किया और संपर्क नहीं हो पाया, तो उसने पड़ोसी को फोन किया। जब पड़ोसी ने जब घर में जाकर देखा, तो मां और बेटी की लाश पड़ी हुई थी, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और अज्ञात आरोपिताें की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

MadhyaBharat 29 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.