Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सावन के दूसरे साेमवार काे शिवालयाें में उमड़ा भक्ताें का रेला
raipur, Devotees gathered , Sawan

रायपुर । सावन का पवित्र महीना चल रहा है ऐसे में शिवभक्त आज सुबह से ही सावन के दूसरे सोमवार को भारी संख्या में भगवान शिव की पूजा करने के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं। हिंदू धर्म के अनुसार सावन में भगवान शिव की पूजा करने से सुख समृद्धि बढ़ती है। भगवान शिव खुश होते हैं। भक्तों ने भोलेबाबा की विशेष- पूजा अर्चना की। राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध सबसे प्रसिद्ध महादेवघाट के हटकेश्वर महादेव ,सरोना गांव में शिव मंदिर व बूढ़ा तालाब के सामने बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। भक्तों ने भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, अकौआ के फूल आदि अर्पित किए। दुग्धाभिषेक भी किया। वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं भगवान शिव काे दुग्धाभिषेक कर मन्नतें मांगती दिखी।

 

 

 

राजधानी रायपुर के महादेवघाट स्थित हटकेश्वर महादेव के दर्शनों को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां श्रद्धालु महादेव घाट में लगे झूले एवं नाव का भी लुत्फ उठाते दिखें। सरोना गांव के शिव मंदिर में पूजन-अर्चन और दर्शनों के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसी तरह रायपुर के पर बूढ़ा तालाब के सामने बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं । श्रद्धालुओं ने शिवजी का अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की।

 

राजनांदगांव के बर्फानी मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़

 

राजनांदगांव के बर्फानी आश्रम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। बर्फानी आश्रम में भगवान भोलेनाथ के बहुत सारे ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है। वहीं दुर्ग, बेमेतरा एवं बालाेद जिले से भक्तों का जत्था जल चढ़ाने मंदिर पहुंचा। राजनांदगांव में बर्फानी आश्रम मंदर को भेलेनाथ के शिवलिंग का आकार दिया गया है।

 

 

 

कवर्धा के भोरमदेव मंदिर पहुंचे भक्त

 

कवर्धा में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भोरमदेव शिव मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे। भक्तों के लिए मंदिर समिति द्वारा रूद्राभिषेक कराने की विशेष सुविधा दी गई। कांवड़ियों के लिए अलग से लाइन लगाने की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी तरह से उन्हे परेशानी न हो,वे आसानी से मां नर्मदा का जल चढ़ा सके।

 

MadhyaBharat 29 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.