Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रदेश सरकार बिजली संकट को लेकर चिंतामुक्त: जीतू पटवारी
bhopal, State government , Jitu Patwari

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पूरा प्रदेश बारिश से तरबतर हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में अव्यवस्थाओं के चलते ग्रामीणों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक और बिजली संकट की बात की जाये तो पूरा प्रदेश बिजली संकट से जूझ रहा है, बावजूद उसके शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिना जांच और बिना रीडिंग किये भारी भरकम बिल जनता को थमाये जा रहे हैं। बिजली विभाग की तानाशाही भी इतनी चल रही है कि बिल न भरने पर किसानों के खेत और घरों में रखा सामान, टैक्टर ट्राली, मोटर साईकिल तक जप्त कर लिये जाते हैं।

पटवारी ने कहा कि अपने आप को किसानों की हिमायती बताने वाली भाजपा सरकार में बिजली संकट से ग्रामीण क्षेत्रों में दिन-दिन भर बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों में खौप का माहौल व्याप्त है। बुंदेलखंड और खासकर रायसेन जिले की स्थित बिजली को लेकर बेहाल है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें नहीं होने से, कच्ची सड़कों और घरों के आसपास बड़ी मात्रा में पानी भरा रहता है ऐसे में जहरीले जीव-जंतुओं सांप, बिच्छू, घोरे सहित अन्य जीव जंतु घरों में घुस जाते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी तादात में लोग अकाल मृत्यु का शिकार हो रहे है। लेकिन बिजली विभाग बेफ्रिर्क होकर दफ्तरों में बैठे गपशप लड़ाते रहते हैं।

पटवारी ने कहा कि प्रदेश में 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने बिजली उपभोक्तओं को 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली मुहैया करायी थी। भाजपा सरकार आते ही बिजली के भारी भरकम बिल थोपे जाने लगे। बिजली संकट से बारिश के मौसम में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने से, बारिश का गंदा पानी, मक्खी, मच्छरों के प्रकोप के प्रदेश की जनता पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार और सरकार से जुडे़ लोग केवल अपने स्वार्थ और इंवेट की राजनीति में व्यस्त रहते हैं, उन्हें जनता की भावनाओं से कोई सरोकार नहीं है। सत्ता के मद में चूर सत्ताधारी और चापलूस अधिकारी मदमस्त होकर जनता का खून चूस रहे हैं।

पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया, बिजली विभाग के मंत्री और अधिकारियों को बारिश के मौसम में प्रदेश की जनता को हो रही खौपनाक स्थितियों ने निजात दिलाने कोई ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता सुखमय तरीके से अपना जीवन यापन कर सके। 

MadhyaBharat 29 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.