Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बैरसिया के तालाब में डूबने से तीन बालकों की मौत
bhopal, Three children died,Berasia pond

भोपाल । राजधानी भोपाल के बैरसिया के ललरिया गांव में सोमवार की शाम पंचायत के तालाब में डूबने से तीन बालकों की मौत हो गई। तीनों के शव तालाब से निकाल लिए गए हैं। तीनों की उम्र 14 से 15 वर्ष है। एक बालक का शव रात में ही तालाब से निकाल लिया गया था। जबकि दो के शव मंगलवार सुबह निकाले गए।

 

बैरसिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि ललरिया निवासी राज अहिरवार, नीलेश अहिरवार और एहतेशाम सोमवार की शाम करीब पांच-छह बजे घर से निकले थे। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया। लोगों ने बताया कि बालकों को परवलिया रोड की तरफ जाते देखा है। परिजन बच्चों को तलाशते हुए ललरिया से करीब डेढ़ किमी बाहर निकले तो उन्हें रात करीब 9 बजे तालाब किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल मिलीं। उन्होंने टार्च की लाइट से देखा तो तालाब में एक बालक का शव ऊपर आ गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से राज अहिरवार का शव बाहर निकाला। पूरी रात रेस्क्यू चलता रहा। बचे हुए दो बच्चे नीलेश 13 साल और एहतेशाम 14 साल के शव सुबह 9. 20 बजे निकाले गए। उनका पोस्टमार्टम बैरसिया में ही करवाया जाएगा। तीनों ही बच्चों के माता-पिता मजदूरी करते हैं। नीलेश 8वीं, राज अहिरवार चौथी और एहतेशाम 5वीं में पढ़ता था।

 

MadhyaBharat 30 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.