Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित
raipur,  trains passing ,Chhattisgarh changed

रायपुर । हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल होने के बाद छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। कई ट्रेनें रद्द की गई है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 15 ट्रेनों का रूट चेंज किया गया है, 2 ट्रेनें रद्द की गई है।

 

दक्षिण-पूर्व रेलवे के अनुसार छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इतवारी-टाटानगर जेसीओ, बिलासपुर-टाटानगर के बीच रद्द की गई है। टाटानगर-इतवारी जेसीओ, टाटानगर-बिलासपुर के बीच रद्द की गई है। शालीमार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन भी रद्द की गई है। हावड़ा-सीएसटीएम, हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस, हावड़ा- अहमदाबाद एक्सप्रेस, पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, हावड़ा- सीएसटीएम गीतांजलि एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी समीर कान्त माथुर ने मंगलवार को बताया कि हावड़ा मेल 12810 के पटरी से उतरने के बाद 15 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। कुछ ट्रेनों को भद्रक, खुर्दा रोड और झारसुगुडा और कुछ ट्रेनों को पुरलिया, खटिया और राउरकेला रोड से चलाया जा रहा है। इतवारी टाटा नगर एक्सप्रेस को बिलासपुर और इतवारी के बीच ही चलाया जाएगा। शालीमार लोकमान्य तिलक को रद्द किया गया है।

 

 

 

डायवर्टेड रूट से आने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। सभी बड़े स्टेशनों जैसे बिलासपुर, रायगढ़, बृजराजनगर, चांपा, खरसिया रायपुर, भाटापारा, दुर्ग, राजनांदगांव, भंडारा, गोंदिया मे यात्रियों के लिए खानपान औऱ सुरक्षा के सारे इंतजाम किए गए हैं।

MadhyaBharat 30 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.