Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राेजगार- कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार काे घेरा
bhopal, Jitu Patwari , state government

भोपाल । मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राेजगार आैर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्हाेंने कहा कि मप्र के बेरोजगार लगातार महंगाई व बेरोजगारी की डबल मार झेल रहे हैं। कथित डबल इंजन की सरकार डबल दंश देकर बेरोजगारों को डसने का काम कर रही है। साथ ही कानून और स्वास्थ्य के क्षेत्र के मामले में निरंतर ऐसे हादसे, ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जिससे पूरा प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार हो रहा है।     

 

जीतू पटवारी ने मंगलवार काे कहा कि कुछ माह पहले तक जिस रोजगार पोर्टल पर मध्यप्रदेश में 42 लाख पढ़े लिखे युवा बेरोजगार के रूप में पंजीकृत थे, प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने बेरोजगारी कम करने की बजाय बेरोजगारों का आंकड़ा फर्जी तरीके से कम कर दिया, जिससे बेरोजगारों की संख्या आज पोर्टल के अनुसार केवल 26 लाख रह गई है। बजट में भी सरकार ने इसी तरह के आंकड़ों की बाजीगरी कर बेरोजगारों को छला है। उन्हाेंने कहा कि ईपीएफओ का डाटा बताता है कि लाखों नौकरियां देने का दावा करने वाली मोहन यादव सरकार का दावा पूरी तरह से फर्जी है तथा मप्र में रोजगार देने के बजाय उल्टा छीने गये हैं। बीते 5 साल में नौकरियों में सबसे बड़ी गिरावट आयी है। जहां रोजगार तेजी से घट रहे हैं, उनमें मप्र टॉप 5 राज्यों में शामिल है। मध्यप्रदेश में 29 हजार नौकरियां कम होना भी बेहद चिंताजनक और बेरोजगारों के लिए गंभीर मसला है।   

 

कानून एवं स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त   

 

जीतू पटवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह लचर है और स्वास्थ्य सुविधाओं ध्वस्त हैं। दलित, आदिवासियों पर निरंतर मारपीट-लूटपाट, हत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। इसका कारण यह है कि बेलगाम कानून को लगाम लगाने के लिए प्रदेश में गृहमंत्री नहीं है, प्रदेश के मुखिया ही गृहमंत्री के पद पर कुंडली मारकर बैठे है, इसलिए प्रदेश की कानून व्यवस्था के हालात बेहाल, लचर होने से स्थिति चिंताजनक है।   पटवारी ने कहा कि दमोह में ताजा उदाहरण सामने आया है कि जहां गर्भवती महिलाओं के आपरेशन से चार प्रसव किये जिसमेें डॉक्टरों की लापरवाही से उन महिलाओं ने आपरेशन के चार दिन बाद ही दम तोड़ दिया। उन्हें ना तो उचित उपचार मिला ना ही उनकी अस्पताल में उनकी उचित देखभाल हुई, इस कारण चार में से दो महिलाओं की किड़नियां खराब हुई जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पटवारी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव कानून और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर रोज बड़ी-बड़ी ढीगें हांका करते हैं, जबकि हकीकत में प्रदेश की कानून और स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार दम तोड़ रही है।

MadhyaBharat 30 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.