Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बेमेतरा जिले के बीजाभाट गांव में छात्रावास के नाम पर चर्च का निर्माण
raipur, Construction of a church, Bemetara district

बेमेतरा /रायपुर । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बीजाभाट गांव में छात्रावास के नाम पर चर्च का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी वजह से हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन और भाजपा नेताओं ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी निर्माण पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

 

हंगामे की जानकारी लगने के बाद एस डी एम और तहसीलदार खुद मौके पर पहुंचे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की टीम लोगों को समझाने की लगी हुई है।बीती देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी हुई है।आज बुधवार की सुबह भी पुलिस पूरे मामले की जानकारी लेकर दोनों पक्षों की समझाइश दे रही है।

 

 

 

स्थानीय नागरिक राहुल टिकरिया एवं अन्य लोगों का कहना है कि यहां कैथोलिक चर्च जगदलपुर का एक ब्रांच खुल रहा है।यहां 40 हजार स्क्वायर फीट जमीन में चर्च का निर्माण किया जा रहा है। बेमेतरा के आस-पास किसी तरह के ईसाई समाज की बहुलता नहीं हैं। यहां लगभग आठ एकड़ जमीन लिया गया है, इसकी फंडिंग कहां से हो रही है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई। जाहिर सी बात है कि यहां धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया जा रहा है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं। जबकि अधिकारियों का कहना है कि कैथोलिक संस्था द्वारा यहां हॉस्टल निर्माण की बात कही गई है।

 

MadhyaBharat 31 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.