Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ के दसवें राज्यपाल रमेन डेका ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
raipur, Ramen Deka, office and secrecy

रायपुर । छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने बुधवार सुबह पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन के दरबार हाल में आयोजित शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और बड़ी संख्या में अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

राज्यपाल रमेन डेका ने शपथ ग्रहण से पहले मां काली के दरबार में जाकर दर्शन किए।उन्होंने मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान नवनियुक्त राज्यपाल की धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी और अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

 

 

 

रमेन डेका का जन्म एक मार्च 1954 को हुआ था। उनकी गिनती असम के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में होती है।भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल सत्तर वर्षीय रमेन डेका असम के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे और भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर कई जिम्मेदारियों को संभाला। वह पहली बार 2009 में असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए। उसके बाद 2014 में लगातार दो बार सांसद बने।रमेन डेका असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।भाजपा में कार्य करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं ।

 

MadhyaBharat 31 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.