Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महेश्वर में एक ही परिवार के तीन लोग नर्मदा में डूबे
khargon,Three people , Maheshwar

खरगोन । मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की प्रसिद्ध तीर्थनगर महेश्वर के मंडाल खोर घाट पर बुधवार को स्नान के दौरान नर्मदा में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिला और उसके बेटा-बेटी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू चलाकर तीनों के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

महेश्वर थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि इंदौर के अरविंदो सांवेर रोड ई-सेक्टर के रहने वाले राजपूत परिवार के पांच लोग बुधवार को महेश्वर घूमने के लिए आए हुए थे। मंदिर में दर्शन के बाद दोपहर करीब दो बजे वे नर्मदा नदी में स्नान के लिए एकांत मंडाल खोर घाट के पास पहुंचे थे। स्नान के दौरान 18 वर्षीय विक्रम पुत्र करण सिंह राजपूत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मां उर्मिला (44) और बहन मोहिनी पत्नी संजय दास (25) भी गहरे पानी में उतरीं, लेकिन तीनों बाहर नहीं आ पाए। तीनों को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण तीनों ही नदी में डूब गए।

 

 

 

घाट पर ऊंचाई पर बैठकर मोबाइल चलाते हुए कुछ देर के बाद बड़े भाई 22 वर्षीय अमन राजपूत ने जब मां और बहन को पानी में डूबते देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद अधिकारी नगर पालिका के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं के शव नदी से निकाले गए। इसके करीब एक घंटे बाद विक्रम का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते थाना निरीक्षक पंकज तिवारी, एसडीएम अनिल जैन, तहसीलदार राकेश सस्तिया मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।

 

 

 

थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि परिवार महेश्वर के मुख्य नर्मदा घाट से करीब एक किलोमीटर दूर फिल्टर प्लांट के पास मंडल खो घाट पर स्नान के लिए गया था। हादसे के वक्त घाट पर दो-चीन लोग ही मौजूद थे, जिन्होंने पहले सभी को साड़ी की मदद से नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया और सफल नहीं हो पाए तो पुलिस को सूचना दी। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए महेश्वर अस्पातल भेजा गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

 

MadhyaBharat 31 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.