Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
ग्रामीणों ने कच्चे थाना-चाैकी का किया घेराव
kanker, Villagers surrounded, police station

कांकेर । जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कच्चे में एक युवक को जेल भेजने की धमकी देकर तीन लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने गुरुवार काे तीन घंटे तक कच्चे थाना-चाैकी का घेराव किया। इसके बाद ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल थाने में बातचीत के लिए गया, इस दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला आराेप से पलट गई और कहा कि पति के मारपीट करने दवाब डालने पर रिपोर्ट लिखाने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कच्चे में एक महिला ने पति के दोस्त पर आरोप लगाया कि उसने दुष्कर्म किया है। इसकी जानकारी होने पर गांव में परिजन महिला के घर जाकर जानकारी लेने पर दुष्कर्म से इनकार किया था। इसके बाद दूसरे दिन महिला चौकी चली गई और गांव के सतीश यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाई। शिकायत के बाद पुलिस सतीश को गिरफ्तर कर थाने-चौकी ले आई। इसकी जानकारी घर वालों को भी नहीं दी गई, सतीश के भाई को जब पता चला कि भाई को पुलिस थाने ले गए है, इस पर पुलिस की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। उसका भाई जब थाने-चौकी गया तब बताया गया कि उस पर दुष्कर्म का आरोप है। सतीश को जेल हो जाएगा, मामले को लेकर समझाैता के नाम पर पुलिस के दो जवानों ने तीन लाख रुपये रिश्वत की मांग की। जिसपर संतोष ने कहा उतना पैसा नहीं है और विनती करने लगा कि उसका भाई ऐसा नहीं है, इतना पैसा कहां से दूंगा। इसके बावजूद, जवानों ने तीन लाख रुपये पर ही अड़े रहने की बात की। इस बीच संतोष ने मामले की जानकारी गांव वालों को दी, जिसके बाद गांव में बैठक बुलाई गई और आक्रोशित ग्रामीण चौकी का घेराव करने पहुंच गए। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बीच एक प्रतिनिधि मंडल थाने के अंदर बात करने गया, जहां महिला ने अपने आरोपों से यूटर्न ले लिया, महिला ने बताया कि उसके पति के दबाव में उसने रिपोर्ट लिखाई थी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार युवक सतीश को छोड़ दिया है।

 

 

 

कच्चे चौकी प्रभारी ने बताया महिला पहले दुष्कर्म का आरोप लगाई थी, इसलिए सतीश को हिरासत में लिया गया था। दुष्कर्म की बात में महिला पलट गई तो आराेपित युवक काे छोड़ दिया गया है। उन्हाेंने तीन लाख रुपये की रिश्वत मांग का आरोप बेबुनियाद बताया है।

 

MadhyaBharat 1 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.