Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर में संघ के संपर्क विभाग की चार दिवसीय आंतरिक बैठक शुरू
indore,Four-day internal meeting ,Sangh

इंदौर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क विभाग की चार दिवसीय आंतरिक बैठक गुरुवार से शुरू हो गई। यह बैठक इंदौर में 4 अगस्त तक एमआर 10 स्थित प्राइवेट रिसोर्ट परिसर में चलेगी। चार दिवसीय बैठक में संपर्क विभाग के विभिन्न क्षेत्र और प्रांत के 180 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अलग-अलग मुद्दों पर विचार मंथन हो रहा है। बैठक के लिए संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सह कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल मौजूद हैं। संघ के 11 क्षेत्र और सभी प्रांत के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख के साथ ही राष्ट्रीय सहसंपर्क प्रमुख सुनील देशपांडे और रमेश पप्पाजी भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

 

 

 

हर साल देश के किसी एक बड़े शहर में होने वाली यह बैठक इंदौर में लंबे समय बाद हो रही है। इसमें चार दिनों में 24 से अधिक सत्र में संघ के अलग-अलग प्रांत और क्षेत्र के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख अपने सालभर के कामकाज का विवरण देंगे। बैठक में अलग-अलग 20 सत्र होंगे। इनमें संघ के अलग-अलग प्रांत और क्षेत्र के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुखों के सालभर के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। फिर भविष्य में होने वाले आयोजनों, कार्यों व विस्तार की रणनीति बनाई जाएगी। पहले दिन बैठक में देशभर से शामिल होने वाले पदाधिकारियों के आने का सिलसिला चलता रहा। दोपहर तक 40 से ज्यादा पदाधिकारी इंदौर आ चुके थे।

 

 

 

संघ का संपर्क विभाग संघ और जनता के बीच संवाद की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इस बैठक में संघ के विभिन्न प्रकल्प के माध्यम से किए जा रहे सेवा और अन्य गतिविधियों को लेकर जन मानस के विचार भी वरिष्ठ नेतृत्व के सामने रखे जाएंगे। इनमें प्रतिनिधि पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी बात रख रहे हैं। हालांकि, संघ इस बैठक को लेकर खासी गोपनीयता रख रहा है। संघ का कहना है कि यह सालाना होने वाली बैठक है। सामान्य मुद्दों पर चर्चा होगी, कोई विशेष एजेंडा नहीं है। बैठक के लिए इस बार इंदौर को चुना गया है। बैठक के मद्देनजर सुदर्शन भवन की सुरक्षा चाक-चौबंद गई है। सड़क पर पुलिस के जवान तैनात हैं तो परिसर और भवन में स्वयंसेवकों की सुरक्षा टोलियों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य गेट पर रंगोली और वंदनवार लगाए गए थे।

 

MadhyaBharat 1 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.