Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नई एक्सप्रेस ट्रेन मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
bhopal, New express train , flagged it off

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पूर्व में रेल मंत्री के क्षेत्र में ही रेल सुविधाएं बढ़ाई जाती थी। गत 10 वर्ष से इस परिपाटी को बदल दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रानी कमलापति के नाम से सुविधायुक्त रेलवे स्टेशन की सौगात भोपाल को दी थी। अब भोपाल मुख्य स्टेशन का विकास भी तेजी से हो रहा है।

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव शुक्रवार की रात भोपाल-रीवा के मध्य नई एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रात 11 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेन कोहरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, विष्णु खत्री, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह, भोपाल की महापौर मालती राय उपस्थित थीं।

 

 

 

वर्तमान में राजधानी भोपाल से रीवा जाने के लिए रेवांचल एक्सप्रेस प्रतिदिन सागर कटनी होकर जाती है। नई एक्सप्रेस ट्रेन इटारसी मार्ग से सप्ताह में दो दिन चलेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में हर तरह की यातायात कनेक्टिविटी को विकसित किया जा रहा है।

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रीवा के लिए वायुयान सुविधा भी उपलब्ध है। गंभीर रोगियों, पर्यटकों श्रद्धालुओं आदि के लिए प्रदेश के अन्य नगरों के मध्य भी विभिन्न माध्यमों से कनेक्टिविटी प्रारंभ की गई है। कार्यक्रम को अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

 

 

 

भोपाल रेल मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 22145/22146 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का भोपाल से प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और रीवा से शनिवार, सोमवार को नियमित संचालन किया जाएगा।

 

 

 

गाड़ी संख्या 22145 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 अगस्त 2024 से अपने प्रारंभिक स्टेशन भोपाल से रात्रि 11 बजे प्रस्थान कर रानी कमलापति 11:13 बजे, नर्मदापुरम अगले दिन मध्य रात्रि 12:13 बजे, इटारसी 12:55 बजे, पिपरिया 2:02 बजे, गाडरवारा 2:38 बजे, नरसिंहपुर 3:12 बजे, जबलपुर 4:45 बजे, कटनी 6:05 बजे, मैहर 6:53 बजे, सतना 7:40 बजे और सुबह 9:15 बजे पर रीवा पहुंचेगी।

 

 

 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22146 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 3 अगस्त 2024 से अपने प्रारंभिक स्टेशन रीवा से रात्रि 11:30 बजे प्रस्थान कर सतना 11:25 बजे, मैहर 11:53 बजे, कटनी अगले दिन मध्य रात्रि 12:50 बजे, जबलपुर 2:10 बजे, नरसिंहपुर 3:28 बजे, गाडरवारा 3:58 बजे, पिपरिया 4:33 बजे, इटारसी 5:50 बजे, नर्मदापुरम 6:18 बजे, रानी कमलापति 7:28 बजे और सुबह 8:05 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।

 

MadhyaBharat 3 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.