Since: 23-09-2009
रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा में शनिवार काे दर्दनाक हादसा हाे गया। यहां जिले के गढ़ कस्बे में संचालित प्रायवेट सन राइज पब्लिक स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से एक महिला समेत कई बच्चे मलबे में दब गए। इसमें 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकी अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है। पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।
जानकारी अनुसार घटना गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर हुआ । यहां संचालित हो रहे प्राइवेट सनराइज पब्लिक स्कूल की दीवाल ढह गई। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर जानें के लिए निकल रहे थे उसी समय जर्जर दीवार बच्चों के ऊपर गिरी। जिसमें कई बच्चे और एक महिला भी दब गई। इनमें से चार की मौत हो गई है और अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जान गंवाने वाले बच्चों में अंशिका गुप्ता 5 वर्ष पुत्री सुरेंद्र गुप्ता, मान्या गुप्ता 7 वर्ष पुत्री वीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता 5 वर्ष पुत्र वीरेंद्र गुप्ता आैर अनुज प्रजापति के नाम शामिल है। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक विद्यालय पुरानी होने के कारण दीवारों में नमी थी। साथ ही उसकी हालत जर्जर थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके में पहुंची। हालात को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय से कलेक्टर प्रतिभा पाल एवं एसपी विवेक कुमार सिंह घटनास्थल पहुंच गए हैं। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |