Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
अनोखा विरोध प्रदर्शन जर्जर सड़क पर की धान की रोपाई
anuppur, Unique protest , dilapidated road

अनूपपुर । जिले में जैतहरी स्थित मोजर बेयर थर्मल पावर प्लांट से हरद ओसीएम में फ्लाई ऐश का परिवहन किया जा रहा है। जहां ग्राम हरद, बदरा और जमुना से होकर रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे ग्रामवासियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। जर्जर सड़क से परेशान ग्रमीणों ने शनिवार कों ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क को खेत बनाकर उसमें धान की रोपाई कर अपना विरोध जताया। ग्रामीणों के इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियों शनिवार को सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

 

गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र ने बताया कि मोजरबेयर थर्मल पावर प्लांट से हैवी गाड़ियों से फ्लाई ऐश का परिवहन किया जा रहा है। जिसके कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया हैं। ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों के सामना करना पड़ता है।

 

जल्द होगी नाला की सफाई

 

वहीं इस पूरे मामले पर खान प्रबंधक हरद ओसीएम एलबी प्रसाद ने कहा कि पानी निकासी के लिए छोटे-छोटे नालों की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, उनकी सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़कों पर जमा होने लगा। जिससे गड्ढे हो गए, जल्द ही नालों की सफाई कराई जाएगी।

MadhyaBharat 3 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.