Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी के आवास पर एंटी करप्शन ब्यूरो की दबिश
raipur, Anti Corruption Bureau,District Education Officer

बिलासपुर /रायपुर ।बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी टीआई साहू के आवास पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमारी की है।जिले में देर रात से बारिश हो रही है। बरसते पानी में एसीबी की टीम ने तड़के शनिवार की सुबह 5: 45 बजे बिलासपुर के नुतन कॉलोनी स्थित उनके आवास पर छापा मारा।

 

 

 

एसीबी की टीम जिला शिक्षा अधिकारी साहू के बिलासपुर के साथ ही कवर्धा स्थित निवास पर भी पहुंची है। एसीबी अपनी एक गाड़ी में तड़के सुबह जिला शिक्षा अधिकारी के घर पहुंची। उस समय घर के सभी लोग सो रहे थे। डोर बैल बजने के बाद जब दरवाजा खुला तो एसीबी की टीम को सामने देखकर जिला शिक्षा अधिकारी और परिवार चौंक गया।दबिश की सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई है। इसके कारण जिले के अधिकारियों को भी देर तक इसकी भनक नहीं लग पाई। सुबह जब कालाेनी के लोग जागे तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। फिलहाल एसीबी के अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी के निवास पर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। नूतन कालोनी में रहने वाले जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू मूल रूप से कवर्धा के रहने वाले हैं।

 

 

 

बताया जा रहा है कि, बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की कई शिकायतें एसीबी को मिली थी। सभी शिकायतों की जांच के बाद एसीबी ने आज छापा मारा है।समाचार लिखे जाने तक एसीबी की कार्यवाई जारी है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 3 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.