Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छात्राओं के कपड़े उतारकर जांच करने वाली शिक्षिका पर एक्शन
indore, Action against teacher,examined

इंदौर । इंदौर की एक कन्या स्कूल में लड़कियों को कपड़े उतार कर मोबाइल की जांच करने वाली शिक्षका को विभाग में अटैच कर दिया गया है। दरअसल, बड़ा गणपति स्थित शारदा कन्या उमावि स्कूल में 10वीं की कक्षा में एक छात्रा के पास मोबाइल मिला था, जिसके बाद महिला शिक्षिका ने अन्य छात्राओं को वाशरूम ले जाकर कपड़े उतरवाकर मोबाइल की जांच की थी।

 

 

 

शारदा कन्या उमावि में चल रही डीएड की परीक्षा के चलते स्कूल सुबह आठ से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे कक्षा 10वीं की एक कक्षा में एक छात्रा के पास मोबाइल की रिंगटोन बजी। कक्षा ले रही महिला शिक्षिका ने मोबाइल जब्त कर लिया और चार अन्य छात्राओं की जांच के लिए उन्हें वाशरूम में लेकर गई। यहां उनके कपड़ों की जांच की, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। शिक्षिका की हरकत के बाद घर जाकर छात्रों ने स्कूल में हुआ घटनाक्रम परिजनों को बताया। इसके बाद बड़ी संख्या में परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

 

 

 

हंगामे के कुछ देर बाद ही पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने छात्राओं की जांच करने वाली शिक्षिका को हटाने की मांग की। मामले में परिजनों ने एक शिकायती आवेदन स्कूल प्राचार्य को दिया है। मामला बढ़ने पर कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षका को स्कूल से शनिवार को रवानगी कर दी गई। उन्हें स्कूल से विभाग में अटैच किया गया।

 

 

 

मामले में स्कूल की प्राचार्य सीमा जैन ने बताया कि स्कूल में सभी छात्राओं की जिम्मेदारी हमारी होती है। अनुशासन भी रखना होता है। एक कक्षा में एक छात्रा के पास मोबाइल मिलने पर शंका के आधार पर अन्य चार छात्राओं को महिला शिक्षिका वाशरूम में लेकर गई और उनकी जांच की। यह सामान्य घटना थी।

 

 

 

प्राचार्य ने बताया कि दोपहर बाद अचानक कई लोग स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। हमने पालकों से लिखित में शिकायत करने को कहा, जिसके बाद शिकायत पत्र दिया गया। जिस छात्रा के पास मोबाइल मिला था, उसकी मां ने टीसी निकालने का आवेदन कर दिया। हंगामे के दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंची थी।

MadhyaBharat 4 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.