Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अखंड भारत स्मृति दिवस पर कर्मश्री निकालेगी विशाल तिरंगा यात्रा
bhopal, Karmashree ,Akhand Bharat Memorial Day

भोपाल । भोपाल की कर्मश्री संस्था द्वारा 14 अगस्त को अखंड भारत स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा को लेकर संस्था के अध्यक्ष और भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने रविवार को कर्मश्री से जुड़े सभी लोगों के साथ बैठक कर आयोजन संबंधी विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर-घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सैकड़ों वर्षों तक परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़ी भारत माता की आजादी के लिए हजारों संघर्ष हुए। वर्षों तक चले इन संघर्षों में लाखों लोगों ने अपनी जान की कीमत चुकाई है। उनके बलिदान के परिणामस्वरूप हमारी भारत माता स्वाधीन हुईं। लेकिन स्वाधीनता के साथ माँ भारती को एक दंश भी मिला। तत्कालीन नेताओं की गलतियों के कारण भारत दो हिस्सों में बट गया और अपने वीरों के बलिदान से मिली यह स्वतंत्रता अधूरी सी रह गई। 14 अगस्त 1947 तक भारत अपनी आजादी के उल्लास में डूबा था लेकिन अगली ही सुबह वह अपने बटवारे के क्षोब में डूब गया। आजादी के इतने वर्षों बाद भी अखंड भारत की स्मृतियाँ आज भी हमें चैन से नहीं बैठने देती। इसलिए हर वर्ष 14 अगस्त को हम अखंड भारत स्मृति दिवस मनाते हैं। और केवल दिवस ही नहीं मनाते बल्कि कर्मश्री के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों के मन में अखंड भारत के संकल्प को और प्रबल करते हैं। इसी लक्ष्य के साथ हम पुनः 2024 की विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रहे हैं। इस बार यह यात्रा इतनी विशाल होगी कि भोपाल से निकली अखंड भारत की आवाज पूरे देश के दिलों में गूंजेगी।

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि शहर में भारी बारिश के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में आप सभी देश भक्तों की उपस्थिति ने बता दिया है कि हमारे लिए देश पहले है और यह तिरंगा यात्रा और भी भव्य और ऐतिहासिक होने वाली है। माननीय मोदी जी ने पुनः हर-घर तिरंगा फहराने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज़ादी के बाद पहली बार यह अवसर देश के नागरिकों को दिया कि वह अपने घर पर तिरंगा लगा सकते हैं। इसलिए हर घर तिरंगा पहुँचे यह हमारा संकल्प होना चाहिए।

 

 

 

 

 

बता दें कि विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा प्रतिवर्ष अखंड भारत के संकल्प के साथ 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। पिछले वर्ष इस यात्रा में 25 हजार से अधिक नागरिकों से सहभागिता की थी। इस साल इससे डेढ़ गुना अधिक लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है। यात्रा हुजूर के मुखर्जी नगर कोलार से संत हिरदाराम नगर तक निकाली जाती है। जिसमें हजारों लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए चलते हैं। रविवार को मानस भवन में भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 1500 कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता कर भारत की इस विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

MadhyaBharat 4 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.