Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बाबा महाकाल की तीसरी सवारी सोमवार को
ujjain,Baba Mahakal, third ride

उज्जैन । श्रावण-भादौ मास के तीसरे सोमवार को बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे। बाबा भक्तों को तीन रूपों चंद्रमौलेश्वर,मन महेश तथा शिव तांडव स्वरूप में दर्शन देंगे। इस दिन एक साथ 1500 डमरू वादक डमरू बजाकर विश्व रिकार्ड बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के शामिल होने की संभावना है।

 

 

कलेक्टर सह महाकाल मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष नीरजकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार अपरांह कोटितीर्थ परिसर स्थित सभा मण्डप में बाबा महाकाल का पूजन,अभिषेक किया जाएगा। पश्चात पालकी में बाबा के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप को विराजीत करके मुख्य द्वार पर पालकी लाई जाएगी। यहां पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा भगवान को गार्ड ऑव ऑनर दिया जाएगा। पुलिस बैण्ड की सुमधुर धुन पर बाबा नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सवारी कोट मौहल्ला चौराहा, गुदरी, बक्षी बाजार,कहारवाड़ी होकर रामघाट पहुंचेगी। बाबा की पालकी के पिछे गजराज पर मन महेश और गरूढ़ रथ पर शिव तांडवविराजीत रहेंगे। मार्ग में रंगोली भी बनाई जाएगी। रामघाट पर परंपरानुसार मां शिप्रा का पूजन और बाबा महाकाल का अभिषेक किया जाएगा। यहां से पालकी रामानुजकोट,मोढ़ की धर्मशाला,खाती का मंदिर,सत्यनारायण मंदिर,ढाबा रोड़,टंकी चौक, छत्रीचौक होकर गोपाल मंदिर,पटनी बाजार,गुदरी, कोट मौहल्ला चौराहा होकर पुन: मंदिर पहुंचेगी।

 

 

बनेगा विश्व रिकार्ड

कलेक्टर ने बताया कि तीसरी सवारी में सोमवार को महाकाल लोक के शक्ति पथ पर 1500 से अधिक डमरू वादकों द्वारा एक साथ डमरू बजाकर विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। इन वादकों में संस्कृति विभाग,भोपाल के कलाकारों सहित उज्जैन की सवारी में निकलनेवाली भक्त मण्डलियों के भक्त भी रहेंगे। ये सवारी के दौरान भी शामिल रहेंगे। इसकी रिहर्सल पिछले तीन दिन से लगातार शक्ति पथ पर चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के शामिल होने की संभावना है।

 

 

ऊं त्रिशुलवाली लाइट से चमकेगा हरिफाटक ओव्हरब्रीज

मंदिर प्रशासक मृणाल मीना ने बताया कि यदि सोमवार को मुख्यमंत्री का आना होता है तो महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग हरिफाटक ओव्हरब्रीज चौराहा और ब्रीज पर लगे 124 खम्बों पर स्मार्ट सिटी,उज्जैन द्वारा लगाई गई ऊं त्रिशुलवाली लाइट का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। 1 करोड़ 10 लाख रू. लागत से इस लाइट का निर्माण हुआ है। इससे इस क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण होने के साथ इस चौराहे की विशिष्टता बढ़ेगी।

 

 

शहर में इस समय 02 लाख लोग

शहर में श्रावण मास में भक्तों का महाकाल दर्शन करने आना और सोमवार को निकलनेवाली सवारी के दर्शन करने आने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह तक शहर में करीब 2 लाख बाहरी श्रद्धालु आ गए थे। संभावना है कि सोमवार सुबह तक शहर में करीब 3 लाख श्रद्धालु होंगे। पुराने शहर में खासी हलचल देखी जा सकती है वहीं रेलवे स्टेशनर, बस स्टेण्ड तथा महाकाल मंदिर क्षेत्र में भारी भीड़ है।

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 4 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.