Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुख्यमंत्री और मंत्री हफ्ते में दो दिन भोपाल में रहेंगे
bhopal, Chief Minister , two days a week

भोपाल । विधायक और सांसदों को मुख्यमंत्री या मंत्रियों से मिलने के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। सोमवार और मंगलवार को सभी भोपाल में उपस्थित रहेंगे और विधायक-सांसदों से भेंट करेंगे। इन दोनों दिन वरिष्ठ अधिकारियों को भी मंत्रालय में रहना होगा, ताकि कोई जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में मिलना चाहता है तो आसानी से भेंट हो सके।

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह व्यवस्था बनाई है। संभागीय बैठकों के दौरान यह सुझाव सामने आया था कि जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास से जुड़े मामलों को लेकर मुख्यमंत्री या मंत्रियों से भेंट करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन निर्धारित होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव को मान्य करते हुए यह व्यवस्था बनाई है कि प्रति सप्ताह सोमवार और मंगलवार को वे और सभी मंत्री भोपाल में उपस्थित रहेंगे। जनप्रतिनिधि उनसे भेंट कर सकते हैं। 

 

 

 

दरअसल, मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की विकास योजनाओं और समस्याओं को लेकर सरकार से सीधे संपर्क में रहें। यही कारण है कि संभागीय बैठकों में भी उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को न केवल भागीदार बनाया बल्कि उनके मान्य योग्य सुझावों को स्वीकार करते हुए व्यवस्थाओं के निर्देश भी मौके पर ही दिए।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि कोई विशेष परिस्थिति न हो तो प्रति मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होती है, जिसमें सभी मंत्रीगण उपस्थित रहते हैं। अधिकारियों से भी कहा गया है कि वे भी सोमवार और मंगलवार को अपने कक्षों में उपस्थित रहें ताकि जनप्रतिनिधियों से उनकी आवश्यकता अनुसार भेंट सुनिश्चित हो सके।

MadhyaBharat 5 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.