Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गौमाता के नाम पर आखिर कब तक राजनीति करेगी भाजपा : शैलेन्द्र पटेल
bhopal, State executive , Congress dissolved

भोपाल । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने सवाल किया है कि गौमाता के नाम पर आखिर भाजपा कब तक राजनीति करेगी। प्रदेश भर में आज स्थिति यह है कि बारिश के मौसम में सड़कों पर गायों के झुंड के झुंड बैठे रहते हैं, सरकार गायों की सुरक्षा की दृष्टि से कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाती। प्रदेश में 20 सालों से भाजपा की सरकार है, लेकिन गौशाला खोलने के नाम पर खोखली और कागजी खानापूर्ति कर ढाक के तीन पात साबित हो रही हैं भाजपा सरकार।

 

 

 

पूर्व विधायक पटेल ने सोमवार को बयान में आरोप कि मवेशियों के सड़कों पर बैठने के कारण होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए 15 महीनों की कमलनाथ सरकार गायों की रक्षा-सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता से 1000 गौशालाओं का निर्माण कराया था। प्रदेश के पशुपालन मंत्री बतायें कि पिछले चार साल में भाजपा ने कितनी गौशलाएं बनायी।

 

 

 

शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि आज स्थिति यह है कि इस बारिश के मौसम में भी गाय रोड पर हैं, क्योंकि किसानों को दूध के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। सरकार ने 10 गौ अभ्यारण खोलने की घोषणा की लेकिन अभी तक केवल एक अभयारण आगर जिले के सिलरिया में 472 हेक्टेयर भूमि पर बनाया गया, वह भी बदहाली की कगार पर है, 6000 गायों की रखने की क्षमता होने के बावजूद 3200 गायों को ही इसमें रखा गया है यानि क्षमता के अनुपात को दरकिनार कर महज खानापूर्ति की गई है। वहीं किसानों को दूध पर 5 प्रतिशत बोनस के नाम पर भी किसानों को ठगा गया, जिसमें सहकारी समितियों से जुड़े 15 प्रतिशत किसानों को ही बोनस का लाभ मिलेगा, बाकी 85 प्रतिशत किसानों के साथ दुर्भावना क्यों? सरकार की मनमानी से दुग्ध उत्पादक किसानों की दुर्दशा हो रही है। पूर्व में दुग्ध संघ के चुनाव होते थे, जिससे दुग्ध उत्पादक भी अच्छी थी और किसानों को उचित दाम भी मिलते थे लेकिन सरकार भोपाल दुग्ध संघ के चुनाव क्यों नहीं करा रही हैं आखिर इसके पीछे किस कंपनी को लाभ पहुंचाने की सरकार की मंशा है?

 

पटेल ने कहा कि भाजपा गाय के नाम पर राजनीति करना बंद करें, दुग्ध उत्पादक किसानों के साथ भेदभाव करना बंद करें। गायों की सुरक्षा के लिए शीघ्र ही गौशालाओं का निर्माण कराये सरकार।

 

MadhyaBharat 5 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.