Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर नगर निगम घोटाले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
indore, Congress protest ,Municipal Corporation scam

इंदौर । इंदौर नगर निगम में पिछले दिनों फर्जी बिल सहित कई घोटाले उजागर हुए हैं। जिनकी जांच भी चल रही है। घोटालों के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मप्र कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी भी शाम‍िल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर में घुसने का प्रयास भी किया था। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। इसमें कुछ कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी घायल हो गए।

 

 

 

इंदौर नगर निगम में पिछले दिनों फर्जी बिल के साथ कुछ अन्‍य घोटालों का खुलासा हुआ है। इसके विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन का आह्वान किया था। मंगलवार काे नगर न‍िगम कार्यालय के पास प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मप्र कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी के साथ अन्‍य वर‍िष्‍ठ नेता भी शाम‍िल हुए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की खातिरदारी करने पर सस्पेंड किए गए दोनों कांग्रेस अध्यक्षों सुरजीतसिंह चड्‌ढा और सदाशिव यादव को बहाल कर दिया गया है। दोनों प्रदर्शन के लिए लगाए गए मंच पर नजर आए। धरने के बाद कांग्रेसियों ने निगम मुख्यालय में घुसने की कोशिश की। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड फांदकर अंदर घुसने लगे।

 

 

 

पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। पुलिस बल के साथ कांग्रेसियों की भिड़ंत 10 मिनट चली। उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश सहप्रभारी एवं सांसद कुलदीप इंदौरा ने प्रदर्शन स्थल पर ही एडीएम रोशन रॉय को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जीतू पटवारी ने धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर निगम में घोटालों का मुद्दा उठाया। उन्होंने जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में संभागायुक्त इंदौर से मिलने चलते हैं। जैसे ही कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

 

MadhyaBharat 6 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.