Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
डीएसपीएम पावर प्लांट में ठेका कर्मी मजदूर की मौत
korba, Contract worker dies, DSPM power plant

कोरबा । कोरबा जिले के बुधवारी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पावर प्लांट ( DSPM) 500 मेगावाट प्लांट के अंतर्गत सीनू कंस्ट्रक्शन में आज मंगलवार काे एक ठेका मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों के बीच शोक की लहर है।

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पावर प्लांट में ठेका मजदूरी करने वाला मृतक कृष्णा सूर्यवंशी प्रतिदिन की तरह आज भी कार्य करने के लिए डीएसपीएम प्लांट पहुंचा था, जहां अचानक कृष्णा बेहोश होकर गिर पड़ा, आसपास के लोगों ने उसे तुरंत विभागीय सीएसईबी अस्पताल ले गया जहाँ उसकी मौत की खबर सामने आई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन विभागीय सीएसईबी अस्पताल पहुंचे। 

 

जब हमने DSPM प्लांट के मुख्य अभियंता से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया व वेलफेयर ऑफिसर ने भी फोन रिसीव नहीं किया । कहीं न कहीं ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्लांट के अंदर कोई घटना घटित हुई है जिसे प्रबंधन छिपाने की कोशिश कर रहा है। परिजनों ने भी बताया कि कृष्णा सुबह घर से सही सलामत निकला था अचानक मौत होना ये कही न कही कोई गड़बड़ी का संकेत है और प्रबंधन अपनी लापरवाही से बचने के लिए इसे अकास्मिक मृत्यु का रूप दिया जा रहा है। 

 

MadhyaBharat 6 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.