Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गोली मारकर युवक की हत्या
morena, Young man ,shot dead

मुरैना । जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के बरेह गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब रंगदारी के चलते बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। पुलिस को खबर मिली तो तुरंत ही मौके पर पहुंची। बदमाशों के नाम सामने आए तो एक को दबोच लिया। मौत के बाद गुस्साएं परिजन मंगलवार को गांववालों के साथ थाने पहुंच गए और घेराव कर दिया। बाद में बरेह गांव के पास शव को सडक़ पर रखकर चक्काजाम कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात अंबाह थाना क्षेत्र के बरेह गांव की है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने रामबरन तोमर के सीने में गोली मारकर हत्या की है। मृतक के भाई राजवीर तोमर ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 7 बजे हरजीवन का पुरा का प्रदीप तोमर हमारे गांव में हवाई फायरिंग कर रहा था इस पर भाई रामबरन ने उससे फायरिंग करने की मना किया। इस पर रामबरन की प्रदीप से बहस हो गई। उस वक्त वह धमकी देकर गया कि रात्रि में वह वापस आएगा तब रोकना। जिसके बाद बदमाश प्रदीप अपने भाई अमरदीप के साथ अन्य दो तीन लोगों के साथ बाइक पर पहुंचे और ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। एक गोली रामबरन तोमर के सीने में लगी। परिजन उसे तुरंत ही अंबाह सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने नब्ज देखी तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर रात में ही अंबाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 

 

 

बदमाश चुनौती देकर रात में आए -

 

बदमाश दोपहर को चुनौती देकर गए थे कि रात को आंएगे तब हमें रोकना। जैसा उन्होंने कहा वैसा ही किया। रात को बदमाश बाइक से आए और तबाड़तोड़ गोलियां चलाई। एक गोली रामबरन के सीने मे लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

थाना घेरा, बदमाशों के मकान जेसीबी से ढहाएं जाए -

 

मृतक रामबरन के परिजन मंगलवार को सुबह से ही आरोपियों पर नामजद एफआईआर करने व उनके मकानों को जेसीबी से ध्वस्त करने की मांग कर रहे हैं जिसे लेकर अंबाह थाने पर सौ से अधिक ग्रामीण ने घेराकव कर दिया। मृतक के परिजनों की मांग पर अंबाह पुलिस ने प्रदीप तोमर व उसके भाई अमरदीप सहित अन्य तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल मृतक का पीएम किया जा रहा है। मृतक के परिजनों की मांग थी कि बदमाशों के घर जेसीबी से ढ़हाए जाए।

 

 

 

 

MadhyaBharat 6 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.