Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हर दिल में अखंड भारत के संकल्प का तिरंगा लहराएंगे - विधायक रामेश्वर शर्मा
bhopal, Will hoist ,MLA Rameshwar Sharma

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान 'हर घर तिरंगा अभियान' के तारतम्य में अखंड भारत स्मृति दिवस 14 अगस्त को हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु सक्रिय भोपाल की कर्मश्री संस्था के तत्वाधान में किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। यात्रा कोलार के मदर टेरेसा स्कूल से प्रारंभ होकर बैरागढ़ के भैंसाखेड़ी तक जाएगी। जिसमें भोपाल सहित आसपास क्षेत्र के हजारों नागरिक सम्मिलित होंगे। मंगलवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल कलेक्टर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के विभिन अधिकारियों के साथ तिरंगा यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रा की तैयारियों से संबंधित निर्देश दिए।  मीडिया से संवाद करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि - अखंड भारत हर भारतीय का सपना है। यह हर मन का अरमान है। इसलिए 14 अगस्त को भोपाल में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर इस सपने में जान डालने का प्रयास करते हैं। पिछले साल 20 हजार से अधिक राष्ट्रप्रेमियों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता इसे विशाल और भव्य स्वरूप दिया था। इस बार उससे भी अधिक लोगों के सम्मिलित होने का अनुमान है। हम सब मिलकर इस यात्रा को भारतवर्ष की विशाल तिरंगा यात्रा बनाने जा रहे हैं। जिसके माध्यम से पूरे देश में अखंड भारत का स्वर गुंजायमान करेंगे। हम भोपाल से प्रारंभ कर हर दिल में तिरंगा लहराएंगे।  निरीक्षण के दौरान निम्न अधिकारी उपस्थित रहे  तिरंगा यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, डिप्टी कमिश्नर पुलिस सुंदर सिंह कनेर एवं संजय सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम टीना यादव, कार्यपालन यंत्री अवनेन्द्र सिंह एवं जाविद शकील, एसडीएम रविशंकर राय एवं अर्चना शर्मा, एसीपी अंजली रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने मार्ग संबंधी योजना अनुरूप व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

MadhyaBharat 6 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.