Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ के कई शहरों में सीबीआई की दबिश
raipur, CBI raids ,Chhattisgarh

रायपुर । सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने आज सुबह रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग भिलाई समेत कई शहरों में दबिश दी है ।

 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ल के यदुनंदन नगर स्थित पुराने आवास पर सीबीआई की 5 से 10 लोगों की टीम पहुंची है। राजेंद्र शुक्ल के पुत्र स्वर्णिम शुक्ल का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है। बताया जाता है कि हाईटेक बस स्टैंड के पास स्थित नए मकान में भी सीबीआई ने दबिश दी है ।सीबीआई जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है।

 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती में गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के आरोप में बालोद जिले के अर्जुंदा थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। इस प्राथमिकी में तत्कालीन अध्यक्ष सिंह सोनवानी ,सचिव, परीक्षा नियंत्रक सहित कई अधिकारियों -नेताओं का नाम शामिल है। सीबीआई 2019 के बाद जितनी भी भर्ती परीक्षाएं हुई हैं उन सभी की जांच करेगी।

 

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन अध्यक्ष, अधिकारियों और राजनेताओं के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को 2020-22 के दौरान जिला कलेक्टरेट और डिप्टी एसपी के रूप में नियुक्त किया गया था। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि सोनवानी के बेटे नितेश को कथित तौर पर डिप्टी कलेक्टर, उनके बड़े भाई के बेटे साहिल को डिप्टी एसपी और उनकी बहन की बेटी सुनीता जोशी को श्रम अधिकारी, उनके बेटे की पत्नी निशा कोसले को डिप्टी कलेक्टर और उनके भाई की बहू को कथित तौर पर डिप्टी कलेक्टर के रूप में चुना गया था। सीबीआई के अनुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ के तत्कालीन सचिव (ध्रुव) ने अपने बेटे (सुमित) को डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित किया।

 

एजेंसी ने तत्कालीन सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जेके ध्रुव और अन्य के खिलाफ कथित भाई-भतीजावाद और अपने अयोग्य बेटों, बेटी, रिश्तेदारों और परिचितों को जिला कलेक्टरों, डिप्टी एसपी के बड़े पदों पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए मेरिट सूची में डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी।

 

 

MadhyaBharat 7 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.