Since: 23-09-2009

  Latest News :
पुरी में गेस्ट हाउस पार्किंग शुल्क पर एसजेटीए का निर्णय कायम.   पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया कैविएट.   हिजाब पहनने वाली बेटी भी बन सकती है प्रधानमंत्री: AIMIM प्रमुख ओवैसी.   अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   भोपाल में बाबर विषयक लिटरेचर फेस्टिवल विवादों में.   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला का किया शुभारंभ.   दूषित पेयजल से मौतों ने प्रभावित की इंदौर की पर्यटन छवि.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   अमित जोगी ने बीजेपी पर साधा निशाना.   दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.  
कांग्रेस ने इंदौर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की
bhopal, Congress demands,Indore

भोपाल । कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार काे पुलिस मुख्यालय पहुंचकर मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक को बीते राेज नगर पालिक निगम, इंदौर कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र (जीतू) पटवारी पर हुए लाठी चार्ज की जांच की मांग कराये जाने को  लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दाैरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, पूर्व मंत्री संज्जन सिंह वर्मा, मप्र कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह, विधायक आरिफ मसूद सहित अन्य कांग्रेसी माैजूद रहे।

 

 

 

प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिक निगम, इंदौर में हुए करोड़ों रूपयों के घोटाले के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में इंदौर के नगर निगम मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन उपरांत नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन देने पटवारी सहित अन्य नेतागण एवं कार्यकर्ता जाने लगे तब पुलिस अधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेताओं पर वाटर कैनन की बौछार की गई और बेरिकेट्स के पीछे छुपके बैठे पुलिस कर्मियों द्वारा पुलिस अधिकारियों के इशारे पर प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कर उन्हें घायल कर दिया गया, जिसके वीडियो भी वायरल हुये, मीडिया द्वारा इलेक्ट्रॉनिक चेनल्स पर भी दिखाया गया है एवं समाचार पत्रों में भी प्रमुखता से प्रकाशित हुये।

 

 

 

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि पुलिस ने किस तरह बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाकर शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से चल रहे कांग्रेस पार्टी के आंदोलन को कुचलने का अनुचित कृत्य किया, जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेताओं के घायल होने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी घायल हो गए।

 

 

 

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि प्रदेश में विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस पार्टी की महती जिम्मेदारी है कि वह आमजनों की मांगों को उठाते हुए भ्रष्टाचार रोकने, अन्याय रोकने एवं अनुचित करवृद्धि वापिस लेने की मांग करने का लोकतांत्रिक एवं प्रजातांत्रिक तरीके से पूर्ण अधिकार है। इंदौर में कांग्रेस पार्टी के नेतागण प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व में उक्त प्रदर्शन कर रहे है थे, ऐसे में पुलिस का ऐसा अनुचित एवं हिंसात्मक कृत्य जिसमें वाटर कैनन की मार, लाठीचार्ज कर डण्डों से कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस द्वारा किया गया यह कृत्य निंदनीय और तानाशाही का प्रमाण है।

 

 

 

 

 

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने उक्त घटना को बेहद निंदनीय बताते हुये पुलिस महानिदेशक ज्ञापन सौपकर मांग की है कि प्रदर्शन को किन अधिकारियों के इशारे पर पुलिस द्वारा बलपूर्वक कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं को रोका गया और बर्बरता से मारपीट कर घायल किया गया। घटना की जांच हेतु एक जांच कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाए। साथ ही भविष्य में इस तरह की पुनर्रावत्ति न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिये जाये और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश पटवारी को उचित सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

 

 

MadhyaBharat 8 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.