Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
सुकमा पुलिस ने पांच नक्सलियों को विस्फोटकों के साथ किया गिरफ्तार
sukma, Sukma police arrested ,explosives

सुकमा ।सुकमा जिला क्षेत्रान्तर्गत दो अलग-अलग थानों से 05 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है । केरलापाल थाना से 04 नक्सली एवं थाना जगरगुण्डा से 01 नक्सली को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को रेकी कर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट करने के मंसूबे से आये हुए थे। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में थाना केरलापाल से जिलाबल एवं डीआरजी का बल तथा जगरगुण्डा से जिला बल, डीआरजी एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त कार्रवाई  की गई।

 

 

 

केरलापाल से निरीक्षक गोविंद सिंह यादव के नेतृत्व में सउनि. ओमप्रकाश यादव के हमराह जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सली विरोधी अभियान हेतु ग्राम सामसेट्टी, परिया, बगडेगुड़ा, गड़गड़ी के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे ।अभियान के दौरान ग्राम सामसेट्टी से परिया जाने वाले कच्ची सड़क टेकरी के पास के कुछ सादे वेशभूषा में संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते हुए देखकर छुपने लगे ।घेराबंदी कर 04 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किये गए आरोपितों पोड़ियाम मुका पिता पोड़ियाम बुधरा (डीएकेएमएस अध्यक्ष) ,पदाम मुड़ा पिता पदाम सुपा (डीएकेएमएस सदस्य) माड़वी लक्ष्मण पिता स्व.माड़वी देवा (डीएकेएमएस सदस्य) तथा पदाम देवा पिता हिड़िया (मिलिशिया सदस्य) सभी निवासी पटेलपारा एवं माडोपारा ग्राम सिरसेट्टी थाना केरलापाल जिला सुकमा एवं नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना स्वीकार किया है। जिनके कब्जे से इलेक्ट्रिक वायर लाल काले रंग का लगभग 20 मीटर, 5 नग बैटरी ए साईज, पदाम देवा से एक झिल्ली में 3 नग डेटोनटर, माड़वी लक्ष्मण से एक झिल्लाी मे 3 नग डेटोनटर, पदाम मुड़ा से 1 नग टिफिन बम लगभग 3 किग्रा. वजनी बरामद किया गया। उक्त सामाग्रियों के संबंध में पूछताछ करने पर सुरक्षाबलों के आने जाने वाले रास्ते में आईईडी लगाकर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुचाने नीयत रखना बताये, मौका पाकर आईईडी को प्लांट करने की मंशा से आना बताये। उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से पकड़े गये आरोपितों के विरूद्ध थाना केरलापाल में अपराध क्रमांक 21/2024 धारा 4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई कर गिरफ्तारी के बाद आज गुरूवार काे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है ।

 

 

 

जगरगुण्डा क्षेत्र से एक गिरफ्तार- जगरगुण्डा थाना सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम राजपेंटा, कामाराम अचकट की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम अचकट के पास कुछ सादे वेश-भूषा धारण किये हुए संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर छिपने लगे।  घेराबंदी कर पुलिस पार्टी द्वारा 01 संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया तथा अन्य 15-20 संदिग्ध घने जंगल व झाड़ी का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम मड़कम मोटू पिता हुंगा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम तिमापुरम राउत पारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा का होना बताया। संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से टिफिन बम लगभग 2 किग्रा., 2 नग जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर 2 मीटर लगभग, बिजली वायर लगभग 2 मीटर,2 नग पेंसिल सेल, 2 नग डेटोनेटर बरामद किया गया। पूछताछ करने पर नक्सल संगठन में ग्राम तिमापुरम का मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य करना बताया तथा कैम्प जगरगुण्डा से निकलने वाले सुरक्षा बलों को रेकी कर जान से मारने की मंशा से विस्फोटक सामग्री कच्चे सड़क मार्ग पर आईईडी लगाने के लिये आना बताया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध के पाये जाने से नक्सलियों के विरूद्ध थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 17/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मड़कम मोटू के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार काे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

 

 

MadhyaBharat 8 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.