Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गांव में नाला बना टापू, दूल्हा-दुल्हन को गोद में उठाकर कराया गया पार
 village became an island

छत्तीसगढ़ : बारिश के समय बलौदा बाजार जिले में मल्लीन नाला टापू में बदल जाता है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यहां दुल्हा-दुल्हन को भी गोद में उठाकर नाला पार करवाया गया.

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर है. पलारी ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर मल्लीन गांव में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. जहां दूल्हा-दुल्हन को गोद में लेकर नाला पार करवाया गया. दरअसल, गांव में जब बारात आई तो नाला सूखा हुआ था. लेकिन, शादी के बाद जब बारात वापस लौटने लगी तो नाला पानी से लबालब भर गया. ऐसे में दूल्हा-दुल्हन को गोद में उठाकर नाला पार करवाया गया. 

जानकारी के अनुसार, नाला पार के रहने वाले रूपेश की शादी बस्ती पारा की भारती से तय हुई थी. जब बारात बस्ती पारा पहुंची तो नाला सूखा हुआ था. ऐसे में दूल्हा रूपेश और बाराती आसानी से नाला पार कर उस तरफ पहुंच गए. लेकिन, शादी की रस्में हुईं, इस दौरान झमाझम बारिश हो गई, जिससे नाला बारिश से पूरी तरह भर गया. नाले में पानी ज्यादा होने की वजह से दूल्हे रूपेश की गाड़ी नाला पार नहीं कर पाई और दूल्हे रुपेश और दुल्हन को गोद में उठाकर नाला पार करवाया गया, जिसके बाद दुल्हन अपने ससुराल पहुंच पाई.

बता दें कि मल्लीन गांव के लिए बरसात के दो महीने बड़ी परेशानियों से भरे होते हैं. यहां का एक मोहल्ला बरसात के समय गांव से कट जाता है. 204 घरों के इस गांव को नाला दो भाग में बांट देता है. गांव की एक तरफ स्कूल, आंगनबाड़ी, राशन भंडार और आवश्यक सामानों की दुकानें और सामुदायिक भवन जैसे सुविधाएं हैं. वहीं नाले के दूसरे भाग वाले लोग इन सब सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं. इन लोगों को बरसात के दिनों में करीब 2 महीने तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. थोड़ी सी भी बरसात होती है तो नाला पानी से लबालब भर जाता है. 

 

MadhyaBharat 9 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.