Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बारिश से बीजापुर के 30 गांव बने टापू, HC ने लिया संज्ञान
Bijapur became islands due to rain

भारी बारिश के कारण बीजापुर में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बीते 24 घंटे में अब तक 66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की है. छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. इस साल बीजापुर जिले में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में अब तक 66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. भारी बारिश की वजह से जिले के 30 गांव टापू में तब्दील हो गए हैं. प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को राशन की काफी दिक्कत हो गयी है. लोग जान जोखिम में डालकर उफनती नदी नालों को पार करने पर मजबूर हैं.

चिंतावागु नदी पर पुल नहीं बनने के कारण भी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ग्रामीणों की दिक्कतों को जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है. 30 गांव की बदहाली पर चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने लोगों के जीवन यापन का सवाल पूछा.

उन्होंने मुख्य सचिव, राजस्व सचिव समेत बीजापुर कलेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. एबीपी लाइव ने भी बारिश से बदहाल बीजापुर की खबर दिखाई थी. खबर में दिखाया गया था कि भोपालपटनम ब्लॉक के रहने वाले ग्रामीण उफनती चिंतावागु नदी पार कर राशन ले जाने को मजबूर हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के बाद मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

इधर 8 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों ने गांव में पीडीएस दुकान खोलने की मांग की है. अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग पर ध्यान नहीं दिया. ग्रामीण 15 सालों से चिंतावागु नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं. मिनुर गांव की सरपंच ने बारिश में आवागमन के लिए कम से कम एक मोटर बोट उपलब्ध कराने की मांग भी की थी. मामले में सरकार का पक्ष रखते हुए एडवोकेट जनरल प्रफुल्ल एन भारत ने कहा कि गांव की हालत को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. वितरण की समस्या दूर करने के लिए पीडीएस दुकान में चार महीने का राशन एकसाथ उपलब्ध कराया जाता है.

शासन के नियमों की जानकारी देते हुए महाधिवक्ता ने बताया कि कम से कम 500 की आबादी पर पीडीएस की दुकान खोली जाती है. वर्तमान में मिनुर गांव के लाभार्थियों की आबादी 500 नहीं है. बीजापुर में बारिश से बने हालात पर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका में सचिव-लोक निर्माण विभाग, सचिव- सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस, सचिव-राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग, कलेक्टर बीजापुर को पक्षकार बनाया है. मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डीवीजन बेंच ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

 

MadhyaBharat 9 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.