Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लाडली बहनों को 1500 रुपये का तोहफा देने के क्यों चुना गया विजयपुर?
gift of Rs 1500 to beloved sisters

मध्यप्रदेश :  लाडली बहना योजना के तहत आज 1500 रुपये की राशि लगभग 1 करोड 29 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचेगी. विजयपुर में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री उनके खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे.

मध्य प्रदेश की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं के चेहरे आज खुशी से खिलने वाले हैं. क्योंकि रक्षाबंधन से पहले ही राखी का तोहफा उन्हें मिलने वाला है. दरअसल, आज लाडली बहन योजना की 15वीं किस्त के 1250 रुपये आने वाले है और सीएम मोहन यादव की तरफ से रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर 250 रुपये दिए जा रहे है. यानि लाडली बहनों के खाते में आज 1500 सौ रुपये ट्रांसफर होंगे. लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा खातों में पैसा ट्रांसफर करने और अन्य कार्यक्रमों के लिए 230 विधानसभाओं में से विजयपुर को ही क्यों चुना गया ये बड़ा सवाल है.

दरअसल, विजयपुर को कार्यक्रम के लिए चुनने के पीछे राजनीतिक वजह बताई जा रही है. विजयपुर में आने वाले दिनों में उपचुनाव होना है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी अभी से तैयारी में जुट गई है.

विजयपुर से 6 बार कांग्रेस के बैनर तले विधायक रह चुके रामनिवास रावत ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. जिसकी वजह से यहां उपचुनाव होना है. वर्तमान में रामनिवास रावत डॉ. मोहन यादव सरकार में मंत्री है. विजयपुर में लगातार कांग्रेस चुनाव जीतती आई है. यहां पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराने के लिए अभी से जमीन तैयार कर रही है. बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना का कहना है कि बीजेपी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है. विजयपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई स्थानों पर मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अगस्त को टीकमगढ़, श्योपुर जिले के विजयपुर और ग्वालियर दौरे पर है. इस दौरान विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से लाडली बहनों के खाते में ₹1500 की राशि ट्रांसफर करेंगे. इस राशि में रक्षाबंधन के उपहार के 250 रूपये और नियमित मिलने वाले 1250 रुपये शामिल है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री के रक्षाबंधन श्रावण महोत्सव की शुरुआत टीकमगढ़ से होगी. वे टीकमगढ़ के बाद विजयपुर के लिए रवाना होंगे. विजयपुर में स्वंय सहायता समूह का सम्मेलन भी आयोजित किया गया है. जिसमें मुख्यमंत्री यादव शिरकत करेंगे. इसके बाद वे ग्वालियर में आयोजित शीतला सहाय सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम हिस्सा लेंगे और इसके बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे.

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज विजयपुर में लाडली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर की लगभग 1 करोड 29 लाख लाडली बहनाओं के बैंक खातों में 1897 करोड की राशि का अंतरण करेंगे. इसके अलावा गैस रीफिल योजना में 52 करोड रूपये से अधिक की राशि के साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 332 करोड रूपये की सहायता राशि का अंतरण भी किया जाएगा.

MadhyaBharat 10 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.