Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विधायक के बेटे ने कलेक्टर-एसपी को लगवा दी दौड़
MLA

मध्यप्रदेश: उज्जैन महाकाल लोक में व्यवस्थाओं की जांच के दौरान, बीजेपी विधायक के बेटे विक्रम सिंह की गाड़ियों ने अनधिकृत प्रवेश किया. कलेक्टर-एसपी ने गाड़ियों को जब्त कर थाने पहुंचाया.

 उज्जैन महाकाल लोक में उज्जैन कलेक्टर व एसपी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे. इसी दौरान देवास से बीजेपी विधायक गायत्री राजे के बेटे विक्रम सिंह गाडिय़ों के काफिले के साथ आए और महाकाल लोक में घुस गए. कलेक्टर-एसपी ने दौड़ लगाकर इन गाडिय़ों को रोका. इसके बाद वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया गया है. इधर कांग्रेस विधायक महेश परमार का कहना है कि इससे छवि खराब होती है.

नागपंचमी के पर्व के चलते देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे. ऐसे में व्यवस्थाएं बनाने के लिए मार्गों को वन वे और कुछ पर गाडिय़ों की एंट्री बंद कर दी गई थी. कंट्रोल रूम के पास कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे. अफसरों के सामने ही विधायक पुत्र विक्रम सिंह दोपहर नीलकंठ द्वार से महाकाल लोक तक घुस गए. यह देख वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई.

गाडिय़ों के काफिले को देख कलेक्टर-एसपी ने दौड़ लगाकर गाडिय़ों के पास पहुंचे. उन्होंने गाड़ी ड्राइवर पर नाराजगी जताते हुए क्लास लगा दी. उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार गाडिय़ों के काफिले ने अनाधिकृत प्रवेश किया है, जिस पर सभी जब्त कर थाने पहुंचाया गया है सभी पर चालानी कार्रवाई की जाएगी. 

कांग्रेस विधायक महेश परमार का कहना है कि भक्त लंबी-लंबी लाइनों में लगे रहते हैं, वह घंटों कतार में खड़े रहते हैं. ऐसे में बीजेपी विधायक का बेटा आता है और महाकाल लोक के अंदर तक ले जाता है. हालांकि इस दौरान अफसरों ने गाडिय़ों को रोका और एक्शन लेते हुए चालानी कार्रवाई भी की है, लेकिन भगवान के मंदिर में इस तरह की घटना से छवि खराब होती है.

इस घटना के बाद विधायक पुत्र विक्रम सिंह ने माफी मांगी है. विक्रम सिंह के अनुसार गलती से नो एंट्री में घुस गए. उन्होंने कहा कि गलती तो हुई है. सभी पुलिस वाले पहचानते थे. हमने कहा कि जो भी फाइन होता है, वह ले लीजिए.

MadhyaBharat 10 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.