Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पन्ना में तीन आदिवासी की लाठियों से पीट-पीट कर दी हत्या
Three tribals were beaten to death

मध्यप्रदेश:  पन्ना जिले के ग्राम कढ़ना में दो गुटों के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह और ध्रुव सिंह शामिल है.

पन्ना जिले में आदिवासी समुदाय के तीन लोगों की डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई. हत्या को लेकर दो वजह सामने आ रही है. एक मामला तो झाड़ फूंक से जुड़ा है जबकि दूसरा पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पन्ना के जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कढ़ना में खूनी संघर्ष हुआ. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि दो गुटों के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में अर्जुन सिंह, उसका पुत्र गोविंद सिंह और एक अन्य ध्रुव सिंह शामिल है.

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी.  इस मामले में आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है. तिहरे हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस छापे भी मार रही है.

पुलिस को ग्रामीणों से यह भी जानकारी मिली है कि अर्जुन सिंह गांव में झाड़ फूंक करता था इसलिए यह भी आशंका बनी हुई है कि जादू टोने की वजह से उनके बीच संघर्ष की स्थिति बन गई. हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुके हैं. पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है.

पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि आरोपी तिलक सिंह और ज्ञान सिंह ने जब तक तीनों लोगों का दम नहीं निकला, तब तक डंडे बरसाए. आरोपियों ने अर्जुन सिंह गोविंद सिंह और ध्रुव सिंह के सिर पर डंडे मार कर उनके प्राण ले लिए. पुलिस ने इस मामले में तिलक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य को भी हिरासत में लिया गया है.

MadhyaBharat 10 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.