Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विदिशा के विजय सूर्य मंदिर को ASI ने बताया मस्जिद, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति
ASI described Vijay Surya Temple as a mosque

मध्यप्रदेश:एएसआई की तरफ से विदिशा के विजय सूर्य मंदिर को बीजामंडल मस्जिद बताया गया है. जिसको लेकर हिंदूओं ने आपत्ति जताई है. साथ ही दोबारा सर्वे कराने की मांग की है.

मध्य प्रदेश में भोजशाला के बाद एक नया विवाद सामने आया है. इस बार विवाद विदिशा के विजय सूर्य मंदिर को लेकर है. दरअसल, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा 1951 के गैजेट नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए इस स्थल को बीजामंडल मस्जिद बताया गया है. इससे हिंदू सूगठनों में नाराजगी है. इसे लेकर विजय मंदिर मुक्ति सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बीजा मंडल को मस्जिद बताए जाने पर आपत्ति जताई है. 

विजय मंदिर मुक्ति सेवा समिति के सदस्यों द्वारा विधायक मुकेश टंडन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर-एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा गया, साथ ही प्रदेश और केन्द्र सरकार को पत्र भेजकर इस स्थान का दोबारा सर्वे करने की मांग की गई है. विधायक मुकेश टंडन ने राम मंदिर, ज्ञानवापी और अन्य जगहों का उदाहरण देते हुए दोबारा सर्वे की बात कही. 

विधायक मुकेश टंडन ने बताया कि हिन्दू-मुस्लिम का जो विवाद था. उनको अलग स्थान दिए जाने के बाद पूरी तरह खत्म हो चुका है. मुस्लिम समाज भी एएसआई के फैसले को लेकर हिंदुओं के समर्थन में है. विधायक टंडन ने मुस्लिम समाज का भी आभार प्रकट किया है. इधर कलेक्टर का कहना है कि जो एएसआई के दस्तावेजों में बताया था, उसी को उन्होंने अपने पत्र लिया है. नागपंचमी पर पूजा को लेकर कि जो परंपरा और जनभावना पूर्व से चली आ रही है उसी का निर्वहन किया जा रहा है.

बता दें कि साल में एक बार इस मंदिर में नाग पंचमी पर हिंदू सिर्फ बाहर से पूजा करते थे. लेकिन इस बार अंदर जाकर पूजा करने की अनुमति मांगी जा रही थी. लेकिन कलेक्टर ने यहां पूजा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. जिसको देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे.

MadhyaBharat 10 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.