Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में चलती कार में लड़के-लड़कियों ने किया स्टंट
Boys and girls did stunt in moving car

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कार सवार लड़के-लड़कियों का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। लड़के-लड़कियां कार की खिड़की में लटककर स्टंटबाजी कर रहे हैं। वहीं कुछ तो कार का सन रूफ खोलकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो तोरवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित मेन रोड पर एक काले रंग की कार फर्राटे मारते हुए जगमल चौक तरफ जा रही थी, जिसमें लटककर स्टंटबाजी की गई है।

इस दौरान कार के पीछे से गुजर रहे किसी स्थानीय युवक ने कार सवार युवती-युवकों की इस स्टंटबाजी का वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह ट्रैफिक नियमों को दरकिनार कर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की गई है। कार में सायरन भी लगा हुआ था। हालांकि, कार सवार सायरन नहीं बजा रहे थे।

शहर में जगह-जगह चौक-चौराहों पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिससे शहर में होने वाली आपराधिक गतिविधियों के साथ ही ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बाद भी कार सवार इन युवकों और युवती को पुलिस का भी खौफ नहीं है।

एएसपी ट्रैफिक नीरज चंद्राकर ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए युवकों की पहचान की जा रही है। उन्हें नोटिस जारी कर ट्रैफिक रूल्स के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

MadhyaBharat 10 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.