Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
'हिन्दू अपनी जान और इज्जत...,उमा भारती बोलीं- बांग्लादेश से सीखें सबक
Uma Bharti said learn a lesson from Bangladesh

मध्यप्रदेश: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को लेकर उमा भारती की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि हम वहां के सभी अल्पसंख्यकों के साथ हैं, लेकिन पूरा विपक्ष चुप क्यों है.

बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर शुरू हुए बवाल ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से उनकी कुर्सी छीन ली. इसके बाद से बांग्लादेश के हालात खराब होते जा रहे हैं. वहां अल्पसंख्यकों (हिंदू, ईसाई समेत अन्य) पर अत्याचार किए जा रहे हैं. इसको लेकर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कई दिनों से बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों को लेकर बहुत चिंतित थी, कुछ बोल भी नहीं पा रही थी.

उमा भारती ने आगे लिखा कि अब जब खबर लगी है कि हिंदू समाज अपनी जान और अपनी इज्जत के लिए सड़कों पर उतर आया है, तब राहत मिली. जिन्होंने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की सीटें कम हो जाने का आनंद उत्सव मनाया है, वह बांग्लादेश से सबक सीखें. हम वहां के सभी अल्पसंख्यकों के साथ हैं, लेकिन कांग्रेस और पूरा विपक्ष चुप क्यों है?

हीं बांग्लादेश हिंसा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा का विवादित बयान  सामने आया था. उन्होंने कहा था कि श्रीलंका-बांग्लादेश के बाद अब भारत का नंबर है. जिस तरह सरकार के खिलाफ श्रीलंका और बांग्लादेश में जनता सड़कों पर उतर आई और प्रधानमंत्री आवास में घुस गई, ठीक वैसे ही हालात भारत में बनते दिख रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा अब भारत का नंबर है जब प्रधानमंत्री मोदी की गलत नीतियों की वजह से जनता उनके आवास में घुस जाएगी.

कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नाम सज्जन, सोच दुर्जन! कांग्रेस के नफरती पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कह रहे हैं- नरेंद्र मोदी, एक दिन जो जनता आज सड़क पर हिलोरे ले रही है, वह तुम्हारे प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी.

आशीष अग्रवाल ने आगे लिखा, "दंगे प्रेमी कांग्रेसी लगता है कि ये भूल गए कि भारत की 140 करोड़ जनता ने ही नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है और मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यो से कांग्रेस का सफाया किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'वसुधैव कुटुम्बकम' की अवधारणा पर चलते हैं और नफरत फैलाने वालों को धूल चटाना भी अच्छे से जानते हैं. 

 

MadhyaBharat 11 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.