Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अधिकारियों का तबादला
Major administrative reshuffle in MP

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर, नीमच, मंडला, बालाघाट, राजगढ़ और शहडोल जिले के कलेक्टर को बदला गया है.

मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है. इसमें 26 आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है. कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं जबकि नए अधिकारियों को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा के हस्ताक्षर से सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से स्थानांतरण सूची जारी की गई है.  

आईएएस अधिकारी सचिन सिंह को नई जिम्मेदारी के रूप में राजस्व मंडल ग्वालियर का प्रशासकीय सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा संजीव कुमार झा को राजस्व मंडल का सदस्य बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी प्रकार उमाकांत राव को श्रम विभाग का प्रमुख सचिव सोनाली वायंणकर को सामाजिक न्याय विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. भोपाल को संभाग आयुक्त के रूप में आईएएस संजीव सिंह को जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस गौतम सिंह को रोजगार निर्माण बोर्ड एवं राज्य कौशल विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वही संजय कुमार शुक्ला को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सहित अन्य विभागों के साथ-साथ खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर, नीमच, मंडला, बालाघाट, राजगढ़ और शहडोल जिले के कलेक्टर को बदला गया है. अंशुल गुप्ता को जनसंपर्क विभाग का संचालक बनाया गया है. वहीं संचालक जनसंपर्क का पद संभाल रहे रोशन कुमार को अब विदिशा का कलेक्टर बनाया गया है. हर्षल पंचोली को अनूपपुर कलेक्टर, मृणाल मीना को बालाघाट कलेक्टर, हर्ष सिंह को डिंडोरी कलेक्टर, गिरीश कुमार को राजगढ़ कलेक्टर, हिमांशु चंद्रा को नीमच कलेक्टर और केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है. डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा को मंत्रालय में भेजा गया है. उन्हें योजना आर्थिक एंव सांख्यिकी विभाग उपसचिव बनाया गया है. सोमेश मिश्रा को मंडला का कलेक्टर बनाया गया है. संजीव सिंह को भोपाल संभाग का आयुक्त और आईएएस तन्वी सुद्रियाल को बजट संचालक बनाया गया है. अमन वैष्णव आयुक्त ग्वालियर नगर निगम बनाया गया है. 

मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया को सहायक पुलिस महा निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है. बालाघाट एसपी समीर सौरभ को मुरैना एसपी बनाया गया है. अनूपपुर एसपी जितेंद्र सिंह पंवार को पुलिस उपयुक्त नगरीय पुलिस जिला भोपाल में नई जिम्मेदारी दी गई है. मऊगंज एसपी वीरेंद्र जैन को श्योपुर एसपी बनाया गया है. इंदौर में पदस्थ पंकज कुमार पांडे को एसपी रायसेन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईपीएस मोती उर रहमान को अनूपपुर एसपी बनाया गया है. आईपीएस अभिषेक आनंद को श्योपुर एसपी से पुलिस अधीक्षक मंदसौर के रूप में नई पोस्टिंग मिली है.  आईपीएस रचना ठाकुर को मऊगंज एसपी के रूप में जवाबदारी सौंपी गई है.

मध्य प्रदेश के गृह विभाग के सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 21 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. शहडोल में पदस्थ एडीजी डीसी सागर को भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अनुराग शर्मा को शहडोल आईजी बनाया गया है. ग्वालियर डीआईजी कृष्णावेणी देसावतु को भोपाल में विसबल सेंट्रल रेंज की डीआईजी बनाया गया है. उनके स्थान पर अमित सांघी को डीआईजी ग्वालियर के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. खरगोन डीआईजी अतुल सिंह को जबलपुर में विसबल डीआईजी के रूप में भेजा गया है. डीआईजी भोपाल सिद्धार्थ बहुगुणा को डीआईजी खरगोन के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है. इसी प्रकार इंदौर में पदस्थ आईपीएस हंसराज सिंह को इंदौर में ही जोन 2 में पुलिस उपायुक्त के रूप में पदस्थ किया गया है.

 

MadhyaBharat 11 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.