Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उज्जैन के रिटायर्ड बैंक अधिकारी को साइबर ठगों ने किया डिजिटल अरेस्ट
 bank officer of Ujjain arrested digitally by cyber thugs

मध्यप्रदेश:  उज्जैन से साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित ने उज्जैन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए पुलिस ने ये अपील की है.

धार्मिक नगरी उज्जैन के एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को सीबीआई अफसर बनकर डिजिटल अरेस्टिंग के माध्यम से 51 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में माधव नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है. 

बदमाशों ने गाजियाबाद के एक बैंक में 51 लाख रुपये की नगदी ट्रांसफर करवा ली. माधव नगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि उनके पास सेठी नगर में रहने वाले रिटायर्ड बैंक अधिकारी राकेश कुमार जैन की ओर से एक शिकायती आवेदन मिला है.

थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि इस शिकायत में उन्होंने 50 लाख 75 हजार रुपये की ठगी की शिकायत की है. उन्होंने बताया कि उनके पास 7 अगस्त को फोन आया था, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई ऑफिसर बताकर उनसे बात की. 

पीड़ित के मुताबिक, उन्हें फोन पर यह बताया गया कि उनके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से कई बैंक खाता ऑपरेट हो रहे हैं, जिसका उपयोग आपराधिक वारदातों में हुआ है. इसी वजह से उनको डिजिटल अरेस्टिंग कर ली गई है. 

इसके बाद उन्हें झांसे में लेकर खाते से गाजियाबाद स्थित बंधन बैंक के खाते में 50 लाख 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए. जब यह राशि ट्रांसफर हो गई, इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ. जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिटायर्ड बैंक अधिकारी राकेश कुमार जैन को ठगों जरिये कहा गया कि इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के जल्द ही प्रयास किया जा रहे हैं. 

जब असली अपराधी पकड़ा जाएगा तो उनकी 51 लाख रुपये की राशि वापस लौटा दी जाएगी. रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने अपने खाते में 51 लाख रुपये की एफडी कराई थी, जिसे तोड़कर आरोपियों के खाते में राशि अंतरित की गई.

उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं. इसके लिए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है, लेकिन उन्होंने लोगों को सावधान किया है. 

उन्होंने कहा है कि इस प्रकार का अगर डिजिटल अरेस्टिंग और डिजिटल फ्रॉड के संबंध में कोई भी फोन कॉल आए तो उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है. ऐसे मामलों में पुलिस की मदद ली जा सकती है.

MadhyaBharat 11 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.