Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
70 करोड़ के फंड से बनी रायपुर की सड़कें 70 महीने में हो गई ध्वस्त
roads built of Rs 70 crores collapsed in 70 months

छत्तीसगढ़: रायपुर की सड़कों की हालत इन दिनों गांवों जैसी हो गई है। आलम यह है कि लोगों को कंकड़ के बीच धूल में वाहन चलाना पड़ रहा है। हर दम वाहनों के स्लीप करने और दुर्घटना का डर चालकों में बना रहता है। डामर के साथ सड़कों पर बिछाई गई गिट्टी में अब सिर्फ गिट्टी बची है। डामर का पता ही नहीं है.

राजधानी का हाल इन दिनों गांव की तरह हो गया है। जहां कच्चे रास्तों पर वाहनों के चलते ही धूल उड़ने लगती है, वैसे ही इन समय राजधानी की सड़कों से धूल उड़ रही है। शहर में बारिश से पहले 28 वार्डों की 60 से ज्यादा सड़काें के सुधार के लिए विभागों ने करोड़ों रुपये खर्च किया था, उनकी स्थिति अब बेहद बुरी हो चुकी है.

आलम यह है कि लोगों को कंकड़ के बीच धूल में वाहन चलाना पड़ रहा है। हर दम वाहनों के स्लीप करने और दुर्घटना का डर चालकों में बना रहता है। डामर के साथ सड़कों पर बिछाई गई गिट्टी में अब सिर्फ गिट्टी बची है। डामर का पता ही नहीं है.

डामरीकरण के नाम पर पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने मई से लेकर जुलाई तक में लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन इतना पैसा खर्च करने के बाद भी ये सड़कें 70 दिन भी राजधानी वासियों का साथ नहीं दे सकीं। अभी तो मानसून खत्म होने में दो माह बचे हैं, ऐसे में आने वाले समय में स्थित और खराब होने के आसार हैं.

सड़कों की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों के लिए चलना मुश्किल हो चुका है। नागरिकों की माने तो वे अगर सुबह अगर नहा धोकर ऑफिस निकलते हैं, तो ऑफिस पहुंचते तक फिर से नहाने लायक स्थिति हो जाती है। शहर के मध्य से गुजर वाले रिंग रोड़ नंबर-1 रहवासी रमेश नायक ने बताया कि 10 मिनट रिंग रोड़ की सर्विस लाइन में चल दो तो इंसान पूरी तरह से धूल-धूल हो जाता है.

MadhyaBharat 11 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.