Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सोने-चांदी के डिजाइनिंग वाले राखियों से सजा सराफा बाजार
 market decorated with gold-designed rakhis

छत्तीसगढ़:  इस वर्ष रक्षाबंधन का पावन पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा. राजधानी रायपुर के बाजारों में राखी की दुकानें सजने के साथ ही ज्वेलरी दुकान पर भी सोने व चांदी की राखियां तैयार है. सराफा बाजार में सोने चांदी के राखियों में ढेरों वैरायटी तैयार है वहीं खरीदार अपनी पसंद को ध्यान में रखते हुए कस्टमाइज राखियां भी तैयार करा रहे हैं. सोने व चांदी के कीमतों में गिरावट आई है, जिसके चलते चांदी व सोने की राखियों की अधिक डिमांड देखने को मिल रही है.

राखियों में भाई के साथ भाभी को भी लुंबा बांधने का रिवाज है. ज्वेलरी दुकानों पर लड़कों के साथ लड़कियों के लिए भी चाम्स वाली राखी व ब्रेसलेट की खरीदी की जा रही है. रक्षाबंधन से पूर्व ही बाजारों में राखियों की भारी संख्या में खरीदी की जा रही है. राखी के पहले बहनें अपने भाई के लिए सोने व चांदी की राखियां खरीद रही हैं.

रक्षाबंधन को लेकर सराफा बाजार में ऑफर भी चल रहा है इसके तहत अगर आप आज के भाव में सोने चांदी की राखियां एडवांस बुकिंग करते हैं तो आने वाले दिनों में अगर भाव बढ़ता है तब भी आपको पुराने भाव यानी कम दाम पर राखियां उपलब्ध हो जाएगी.सराफा एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष सुरेश भंसाली ने लोकल18 से कहा कि प्रति वर्ष के भांति इस बार भी सोने और चांदी के राखियों की खासी डिमांड है. चूंकि इस बार सोने के भाव में 9% गवर्नमेंट ड्यूटी कम कर दी. जिससे सोने के भाव कम हुए हैं लिहाजा सोने के रखिये की मांग भी बढ़ने लगी है.

चांदी राखियों की मांग हर वर्ष रहती है. रायपुर के सिटी कोतवाली चौक स्थित ज्वेलर्स अनोपचंद भंसाली दुकान में चांदी की राखियां 400 रुपए से लेकर 8 हजार रुपए तक में मिल जाएंगी वहीं 3 हजार रुपए से लेकर 40 हजार रुपए तक के दाम में सोने की राखियां मिल जाएंगी. इस दुकान में लगभग सोने चांदी की राखियों में ढेरों डिजाइन मिल जाएंगी. भगवान, मेरे भैया, हाय ब्रो, ब्रदर्स जैसे राखियां उपलब्ध है.

 

 

 

 

MadhyaBharat 11 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.